Dehradun: नोएडा सहित इन शहरों के लिए चलेंगी उत्तराखंड से 68 सीएनजी बसें, रूटों को लेकर पढ़ें पूरी जानकारी
परिवहन निगम उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों से सीएनजी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। शासन से अनुमति मिलने के बाद परिवहन निगम ने अनुबंध की प्रक्रिया शुरू की है। मैदानी मार्गों पर 68 सीएनजी बसों के संचालन का प्रस्ताव पिछले दिनों निगम की बोर्ड बैठक में पास होने के बाद शासन को भेजा गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के अलग-अलग शहरों से नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम, हिसार आदि शहरों के लिए परिवहन निगम 68 सीएनजी बसें चलाएगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद निगम ने सीएनजी अनुबंधित बसों की प्रक्रिया शुरू कर दी है।दरअसल, परिवहन निगम ने पूर्व में छह सीएनजी बसें देहरादून से दिल्ली के बीच लीज पर चलाई थीं।
डीजल के मुकाबले जहां इन बसों में निगम की बचत ज्यादा है, वहीं बीएस-6 मानकों की होने के चलते इनके संचालन में कोई अड़चन नहीं है। मैदानी मार्गों पर 68 सीएनजी बसों के संचालन का प्रस्ताव पिछले दिनों निगम की बोर्ड बैठक में पास होने के बाद शासन को भेजा गया था।
शासन से अनुमति मिलने के बाद अब निगम ने 12 रूटों पर 68 सीएनजी बसों के अनुबंध का टेंडर जारी कर दिया है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन के मुताबिक, उत्तराखंड के स्थानीय युवाओं को वीरचंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत बस लेकर लगाने पर प्राथमिकता दी जाएगी।
किस रूट पर कितनी सीएनजी बसें चलेंगी
मार्ग का नाम- बसों की संख्या
देहरादून-फरीदाबाद- 01
रुड़की-दिल्ली- 20
हरिद्वार-दिल्ली- 03
हरिद्वार-दिल्ली-कुतुबगढ़- 01
हरिद्वार-दिल्ली-गुड़गांव- 02
हरिद्वार-दिल्ली-पलवल- 01
रुद्रपुर-दिल्ली-09
टनकपुर-दिल्ली- 12
टनकपुर-दिल्ली-हिसार- 01
कोटद्वार-दिल्ली- 08
काशीपुर-दिल्ली- 09
देहरादून-नोएडा- 01
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Corona Cases: प्रदेश में मिले दो कोरोना संक्रमित मामले, होम आइसोलेशन में अधिकतर मरीज