{"_id":"67c3670f7c9b3188ae05152d","slug":"cms-will-be-relieved-senior-pediatrician-is-taking-vrs-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-631408-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सीएमएस अगले सप्ताह होंगे रिलीव, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ ले रहे वीआरएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सीएमएस अगले सप्ताह होंगे रिलीव, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ ले रहे वीआरएस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप जिला अस्पताल विकासनगर के सीएमएस डॉ. विजय सिंह का तबादला संयुक्त अस्पताल कोटद्वार में सीएमएस पद पर हो गया है। उन्हें अगले सप्ताह रिलीव कर दिया जाएगा। वहीं, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केएस चौहान ने वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना) के लिए आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि उनके वीआरएस को भी विभाग ने स्वीकार कर लिया है। दोनों ही वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ हैं। ऐसे जल्द अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञों की कमी हो जाएगी। वहीं, जनरल ओपीडी में अन्य चिकित्सकों पर भार बढ़ेगा।
उप जिला अस्पताल विकासनगर पछवादून का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां 550 से 600 के बीच की दैनिक ओपीडी रहती है। जबकि, सोमवार को ओपीडी 700 से 800 के बीच भी पहुंच जाती है। अस्पताल में पहले वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केएस चौहान (संयुक्त निदेशक) सामान्य और बाल रोग दोनों ही ओपीडी देखते थे। उसके बाद डीएम के निर्देश पर सप्ताह में तीन फिजिशियन की वैकल्पिक व्यवस्था कर जनरल ओपीडी भी शुरू हुई। अब भी सप्ताह के तीन दिन डॉ. केएस चौहान ही सामान्य और बाल रोग की ओपीडी में मरीजों को देखते हैं। उनकी ओपीडी 100 से 130 के बीच रहती है। उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। वहीं, मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजय सिंह भी अधिकतर ओपीडी में बैठते हैं। वह भी बाल रोग विशेषज्ञ हैं। उनका भी तबादला राजकीय संयुक्त अस्पताल कोटद्वार में सीएमएस के पद पर हो गया है। दो अनुभवी चिकित्सकों के अस्पताल से जाने से अन्य अन्य चिकित्सकों पर जनरल और बाल रोग की ओपीडी का भार बढ़ जाएगा। सीएमएस डॉ. विजय सिंह ने अपने तबादले और वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ के वीआरएस लेने की पुष्टि की है।