फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cmo posting for two years

दो साल तक जमे रहेंगे मुख्य चिकित्साधिकारी

Thu, 04 May 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 May 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
cmo posting for two years
Doctor - फोटो : demo pic

जिलों में तैनात मुख्य चिकित्साधिकारियों की तैनाती अब न्यूनतम दो वर्ष रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने यह फैसला लेने के साथ ही यह व्यवस्था भी कर दी है कि प्रमुख जिलों में ज्वॉइंट डायरेक्टर के बजाए एडिशनल डायरेक्टर स्तर के अधिकारियों को ही तैनात किया जाएगा। इसी क्रम में तबादले करने के लिए अंतिम तिथि अब 15 जून कर दी गई है। इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


जिलों में सीएमओ को जल्दी-जल्दी तैनात करने व हटाने के चलते चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं में तमाम समस्याएं पैदा होती हैं। इसके चलते अब इन्हें लंबे समय तक तैनात करने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने फैसला लिया है। तय किया गया है कि अब जिलों में सीएमओ कम से कम दो वर्ष तक तैनात रहेंगे। इस अवधि में यदि उनके विरुद्ध कोई गंभीर शिकायत प्राप्त होती है, तो जांच के बाद उन्हें हटाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर आदि में सीएमओ उन्हें ही बनाकर भेजा जाएगा, जो एडिशनल डायरेक्टर स्तर के अधिकारी होंगे। अभी इन जिलों में ज्वाइंट डायरेक्टर स्तर के अधिकारी सीएमओ बने हुए हैं। यदि एडिशनल डायरेक्टर तैनाती से इंकार करते हैं तो ही ज्वाइंट डायरेक्टर को मौका दिया जाएगा। इसी क्रम में यह भी तय हुआ है कि तबादले की सूची जारी करने के लिए 15 जून अंतिम तिथि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल सरकार बनने और विभाग आदि बंटने के चक्कर में पूर्व में तय की गई 30 अप्रैल की तिथि तक यह कार्य संभव नहीं हो पाया है। ऐसे में तिथि बढ़ाने पर फैसला हुआ है। अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इन सभी फैसलों की पुष्टि करते हुए कहा है कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए और महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।


डॉ. उप्रेती बने डायरेक्टर
नैनीताल में सीएमओ के पद पर तैनात डॉ. एलएन उप्रेती को प्रोन्नति देकर चिकित्सा स्वास्थ्य निदेशक बनाया गया है। वे जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके अतिरिक्त विभाग के पूर्व महानिदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद भट्ट को चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वे अवैतनिक सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed