फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CMO inspected four PHC centers of Pachhwadun, expressed displeasure after seeing the filth

Dehradun News: सीएमओ ने पछवादून के चार पीएचसी केंद्रों का किया निरीक्षण, गंदगी देख जताई नाराजगी

Sat, 08 Jun 2024 05:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
CMO inspected four PHC centers of Pachhwadun, expressed displeasure after seeing the filth
सीएमओ डॉॅ. संजन जैन ने शुक्रवार को पछवादून क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पतालों में गंदगी और दवाओं के उचित रख-रखाव नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल के चिकित्साधिकारियों को सफाई व्यवस्था में सुधार और दवाओं के उचित रख-रखाव के निर्देश दिए। चिकित्साधिकारियों ने सीएमओ को बताया कि अस्पतालों से नियमित तौर पर मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने पीएचसी सेलाकुई, राजावाला, सभावाला और कुंजाग्राट का औचक निरीक्षण किया। सभी अस्पतालों में जगह-जगह गंदगी के ढेर मिले। कूड़े का भी ठीक से निस्तारण नहीं किया जा रहा था। इस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई। चिकित्साधिकारियों ने बताया कि अस्पतालों में सफाईकर्मी नहीं हैं। सीएमओ ने बताया कि आचार संहिता समाप्त हो गई है। बताया कि जल्द चतुर्थ श्रेणी वर्ग के कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। बताया कि कर्मचारी उपलब्ध होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के आधार पर अस्पतालों में सफाई की व्यवस्था की जाए। निरीक्षण दौरान अस्पतालों में दवाओं के रख-रखाव में भी अनियमितता पाई गई। एक्सपायरी दवाओं को अलग से नहीं रखा गया था।
विज्ञापन

सीएमओ ने गर्मी और मानसून में होने वाले हीट वेव और जलजनित रोगों के उपचार के लिए दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। अस्पताल में रोगों से संबंधित पर्याप्त दवाएं मिली। सीएमओ ने ओपीडी रजिस्टर की जांच की तो अस्पतालों में दैनिक मरीजों की औसत संख्या 20 से 25 के बीच पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed