फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CMO inaugurated the ultrasound service and examined the arrangements of the hospital

Dehradun News: सीएमओ ने अल्ट्रासाउंड सेवा का किया शुभारंभ, परखी अस्पताल की व्यवस्था

Thu, 20 Feb 2025 08:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
CMO inaugurated the ultrasound service and examined the arrangements of the hospital
- सीएचसी साहिया और पीएचसी कालसी का किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

साहिया/कालसी। नवनियुक्त सीएमओ ने सीएचसी साहिया में अल्ट्रासाउंड सेवा का शुभारंभ किया। उसके बाद अस्पताल का निरीक्षण कर सभी चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने हड्डी रोग विशेषज्ञ और सर्जन की तैनाती की मांग की। सीएमओ ने अपेक्षित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद सीएमओ ने पीएचसी कालसी का भी निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा सीएचसी साहिया पहुंचे। उन्होंने अल्ट्रासाउंड कक्ष का रिबन काटकर सेवा का शुभारंभ किया। उसके बाद उन्होंने ओपीडी, प्रसव कक्ष, एक्स-रे कक्ष, फार्मेसी आदि का निरीक्षण। उन्होेंने अमलावा नदी के कटाव से हुए भू-धंसाव से अस्पताल भवन को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से पर सुरक्षा दीवार के निर्माण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, सुरेंद्र सिंह चौहान आदि लोगों ने सीएमओ से अस्पताल में सर्जन व हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की। सीएमओ ने ग्रामीणों को चिकित्सकों के साथ फार्मेसिस्ट, एएनएम, व सफाई कर्मी की तैनाती का भी भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद सीएमओ पीएचसी कालसी पहुंचे। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। फार्मेसी में दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। प्रसव और टीकाकरण की व्यवस्था के बारे में भी पूछा। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिरी डॉ. प्रदीप उनियाल स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

साहिया में निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान, प्रदीप राणा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह तोमर, डॉ. वसीम अहमद, डॉ. नमित पंत, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, अमित राणा, हरीश पैन्यूली, लता वर्मा, रूबी सैनी, महिपाल, सुशील बिजल्वाण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed