{"_id":"576cb66b4f1c1b5055b485d6","slug":"cmo-and-pms-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः कई सीएमओ और पीएमएस हुए इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः कई सीएमओ और पीएमएस हुए इधर से उधर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
ऑफिस
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड स्वास्थ्य महकमे में विभिन्न जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), प्रमुख परामर्शदाता और प्रमुख अधीक्षकों का तबादला आदेश बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। लंबे समय से तबादला आदेश की फाइल विचाराधीन थी।
विज्ञापन
आखिर मुख्यमंत्री हरीश रावत के अनुमोदन के बाद शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। महानिदेशालय में तैनात अपर निदेशकों को जिम्मेदारी नहीं मिल पाई है। इसके अलावा नौ चिकित्सकों को अपर निदेशक पर पदोन्नत कर नई तैनाती के आदेश दिए गए हैं। दून चिकित्सालय में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वाईएस थपलियाल को देहरादून का प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ. वीरेंद्र सिंह जंगपांगी को प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी, देहरादून के पद पर तैनात किया गया है। अपर निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय डॉ. धनलाल शाह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंपावत बनाया गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी पिथौरागढ़ डॉ. संजय शाह को प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी, बागेश्वर बनाया गया है।
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य महानिदेशालय देहरादून डॉ. कैलाश जोशी का तबादला अपर मुख्य चिकित्साधिकारी पिथौरागढ़ के पद पर किया गया है। प्रमुख अधीक्षक बेस अस्पताल अल्मोड़ा डॉ. देवेंद्र प्रताप का तबादला प्रमुख परामर्शदाता बेस अस्पताल अल्मोड़ा के पद पर किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक क्षय रोग आश्रम भावली डॉ. तारा चंद पंत का तबादला प्रमुख परामर्शदाता जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में हुआ। प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ डॉ. हरीश लाल को प्रमुख परामर्शदाता पद पर जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ स्थानांतरित किया गया है।
दून अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट पद पर तैनात डॉ. टीपी डिमरी का तबादला प्रमुख अधीक्षक बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा किया गया है। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी चंपावत डॉ. विनोद सिंह टोलिया को अपर परियोजना निदेशक एड्स कंट्रोल देहरादून और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ. दयाल शरण का तबादला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर के पद पर किया है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार डॉ. केसर चंद ठाकुर का तबादला अपर मुख्य चिकित्साधिकारी चंपावत के पद पर और मुख्य चिकित्साधिकारी उत्तरकाशी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह रावत को वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर संयुक्त चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया है।
नौ चिकित्सक पदोन्नत
संयुक्त निदेशक के पद से नौ चिकित्सकों को अपर निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। डॉ. आरती ढौंडियाल को प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सा हरिद्वार किया गया है। डॉ. निशा पांडे को प्रमुख परामर्शदाता जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा, डॉ. भवानी पाल फोनिया को प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय पौड़ी, डॉ. तृप्ति बहुगुणा को प्रमुख परामर्शदाता जिला चिकित्सालय पौड़ी, डॉ. आलोक तेवतिया को प्रमुख परामर्शदाता जिला चिकित्सालय हरिद्वार, डॉ. विनोद कुमार ढौंडियाल को प्रमुख अधीक्षक भवाली सेनिटोरियम नैनीताल, डॉ. खड़क सिंह मेहता को प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़, डॉ. शंकर बल्लभ ओली को प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा और डॉ. शिशुपाल सिंह नेगी को प्रधानाचार्य संभागीय प्रशिक्षण संस्थान चंदन नगर दून में तैनाती दी है।
Published By : Nirmala Suyal