सीएमआईई सर्वे: उत्तराखंड में 2.1 प्रतिशत घटी बेरोजगारी दर, सितंबर में रही 4.1 प्रतिशत
बेरोजगारी दर के मामले में उत्तराखंड देश में नौंवे स्थान पर है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी प्रा. लि. (सीएमआईई) के सर्वे में यह खुलासा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में पिछले एक महीने में बेरोजगारी की दर में कमी आई है। सितंबर माह में राज्य की बेरोजगारी दर 4.1 प्रतिशत रही, जबकि पिछले साल इसी महीने बेरोजगारी दर 22.3 प्रतिशत थी। बेरोजगारी दर के मामले में उत्तराखंड देश में नौंवे स्थान पर है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी प्रा लि (सीएमआईई) के सर्वे में यह खुलासा हुआ है।
सर्वे के ऑनलाइन आंकड़ों के मुताबिक, पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा समेत 17 राज्यों में बेरोजगारी उत्तराखंड से अधिक है। उत्तराखंड में पिछले महीने की तुलना में सितंबर माह में बेरोजगारी दर में 2.1 प्रतिशत की गिरावट रही है।
आर्थिक गतिविधियों में तेजी का असर
कोविड की दूसरी लहर के तकरीबन थम जाने के बाद आर्थिक गतिविधियों में आई तेजी बेरोजगारी दर में गिरावट की एक प्रमुख वजह मानी जा रही है। जानकारों के मुताबिक, पिछले दो महीनों के दौरान राज्य में पूरी तरह से अनलॉक हो गया है। बाहरी राज्यों के लोगों के राज्य में प्रवेश की बंदिश में ढील, अंतरराज्यीय परिवहन के संचालन और व्यावसायिक गतिविधियों को खोलने से आजीविका और रोजगार के अवसर खुले हैं।
चुनावी साल में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा
चुनावी साल में बेरोजगारी बड़ा राजनीतिक मुद्दा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस बेरोजगारी के मुद्दे पर सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने की कोशिश की है।
आम आदमी पार्टी रोजगार गारंटी अभियान चला रही है तो कांग्रेस ने भी सरकार बनने पर बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही है। रोजगार के मुद्दे पर धामी सरकार भी दबाव में है और इस दबाव से पार पाने के लिए वह सरकारी विभागों में 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए हाथ पांव मार रही है।
सितंबर 2020 में थी 22 फीसदी से ज्यादा बेरोजगारी दर
कोरोनाकाल के दौरान सितंबर 2020 में उत्तराखंड की बेरोजगारी दर पिछले आठ महीनों में सबसे अधिक 22.3 फीसदी थी। जनवरी 2021 की तुलना में 2020 में बेरोजगारी दर केवल एक फीसदी कम थी। सितंबर 2020 में बेरोजगारी दर बढ़कर 22.3 फीसदी तक पहुंच गई।
कुछ प्रमुख राज्यों में बेरोजगारी दर
प्रदेश - बेरोजगारी दर
उत्तरप्रदेश - 5.0
हिमाचल - 8.7
जम्मू कश्मीर- 21.6
हरियाणा - 20.3
गुजरात - 1.3
दिल्ली- 16.8
पंजाब- 9.3
राजस्थान- 17.9
असम -3.5
दो वर्षों में माह वार बेरोजगारी प्रतिशत दर
महीना - 2020 - 2021
जनवरी - 5.5 - 4.5
फरवरी - 5.0 - 4.7
मार्च - 19.9 - 3.3
अप्रैल - 6.5 - 6.0
मई - 8.0 - 5.5
जून - 8.6 - 4.8
जुलाई - 12.4 - 3.2
अगस्त - 14.3 - 6.2
सितंबर - 22.3 - 4.1
स्रोत : (सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी (सीएमआई) प्रा. लि.)