फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm yogi adityanath told ganga will clean till 15 december in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में 15 दिसंबर तक निर्मल हो जाएगी गंगा: योगी आदित्यनाथ

Mon, 28 May 2018 10:11 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 28 May 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
Cm yogi adityanath told ganga will clean till 15 december in uttar pradesh
Yogi adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में 15 दिसंबर तक गंगा पूरी तरह निर्मल और स्वच्छ हो जाएगी। कोई भी गंदा नाला, सीवर तथा कचरा गंगा में न गिरे इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे अगले साल जनवरी में होने वाले प्रयागराज के कुंभ में गंगा को स्वच्छ देखना चाहते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने दो महीने में उत्तराखंड के साथ परिसंपत्तियों के सभी विवादों को निपटाने की बात दोहराई। पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड के साथ मिलकर काम करने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की तर्ज पर बदरीनाथ में भी अतिथिगृह बनेगा। इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने पर उन्होंने उत्तराखंड सरकार का आभार भी जताया।  
विज्ञापन


हरिद्वार में यूपी के पर्यटन विभाग की ओर से बनाए जा रहे 100 कमरों वाले पर्यटक आवास गृह के शिलान्यास के मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे जैसी अति महत्वाकांक्षी योजना शुरू करके मां गंगा को निर्मल और पवित्र बनाने का संकल्प लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महासंकल्प को पूरा करने के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। योगी ने प्रयागराज में होने वाले वर्ष 2019 के कुंभ के दौरान गंगा में पर्याप्त जल और स्वच्छता के लिए उत्तराखंड से भी सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि यूपी में 27 जिले और 1556 गांव गंगा के किनारे है। 
 

Cm yogi adityanath told ganga will clean till 15 december in uttar pradesh
Yogi adityanath

इन सबको खुले में शौच से मुक्त कर ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। अब ओडीएफ प्लस की योजना के ऊपर काम चल रहा है। उन्होंने सभी संतों और आमजन को कुंभ में आमंत्रित भी किया।        

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यूपी को अपराधमुक्त और विकासयुक्त बनाने में योगी की कार्यप्रणाली की मुक्त कुंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि इस समय जल का संकट तेजी से गहरा रहा है। देश के अन्य हिस्सों के साथ ही उत्तराखंड में भी पानी का जलस्तर तेजी से गिरा है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के कंधों पर देश के अन्य राज्यों को भी जल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है। जल संरक्षित कर ही हम इस दायित्व का निर्वहन कर सकते हैं।       

 यूपी की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने  योगी और त्रिवेंद्र सिंह रावत की कार्यप्रणाली की सराहना की।  उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने  तालमेल और सूझबूझ से संपत्तियों का बंटवारा कर बेहतर नमूना पेश किया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य में नाथ सर्किट विकसित करने की बात कही। समारोह को सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, जगद्गुरु स्वामी श्यामदेवजी महाराज, पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज आदि ने भी संबोधित किया। संचालन लखनऊ से आई उद्घोषिका शिखा ने तथा आभार यूपी के प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी ने किया। इससे पहले गंगा पूजा करने के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने नए बनने वाले पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया।         
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed