{"_id":"5aa8121a4f1c1bbf088b50c5","slug":"cm-yogi-adityanath-father-condition-better-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जाना सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का हाल, अब हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जाना सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का हाल, अब हालत में सुधार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
Anand singh bisht
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का कुशलक्षेम जानने के लिए मंगलवार की शाम को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पहुंचे। इससे पहले सुबह विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी उनका हाल चाल जाना।
विज्ञापन
आनंद सिंह बिष्ट को डिहाइड्रेशन होने पर सोमवार को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर सीएम योगी के पिता का हाल जाना।
विज्ञापन
शाम को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम पूछा। चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां ली। जौलीग्रांट अस्पताल के जनसपंर्क अधिकारी सुशील कपटियाल ने बताया कि आनंद सिंह बिष्ट के स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन
उनको अस्पताल के विशेष कक्ष में रखा गया है। उम्मीद की जा रही है उन्हें जल्द छुट्टी मिल जाएगी। इस दौरान एसआरएचयू कुलपति डॉ. विजय धस्माना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वाईएस बिष्ट के अलावा भाजपा नेता दिनेश सजवाण, मनवर नेगी, विजय शर्मा, प्रधान नरेंद्र नेगी, दीपक कुमांई, मनीष नेगी, विनय कंडवाल, रवि पाल आदि मौजूद रहे थे।