{"_id":"5d5c54288ebc3e6c4649195d","slug":"cm-uncle-get-a-place-for-school-building-vikas-nagar-news-drn316967634","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम अंकल! स्कूल भवन निर्माण के लिए जगह दिलवाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम अंकल! स्कूल भवन निर्माण के लिए जगह दिलवाओ
विज्ञापन
त्यूनी में पुष्प लेकर मुख्यमंत्री का इंतजार करते प्रावि त्यूनी प्रथम की छात्राएं।
- फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। त्यूनी में टोंस नदी से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय त्यूनी प्रथम में पढ़ने वाली छात्राओं से भी मुलाकात की। छात्राओं ने मुख्यमंत्री का पुष्प भेंट कर स्वागत किया। छात्राओं ने मुख्यमंत्री से स्कूल भवन निर्माण के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मालूम हो कि भूमि विवाद के चलते त्यूनी में प्राथमिक विद्यालय प्रथम के नए भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा है। छात्रों को जर्जरहाल भवन के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। बरसात में पूरा भवन टपकने लगता है। जिस कारण छात्रों की छुट्टी करनी पड़ जाती है। बीते दिनों स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा तीन की छात्रा सलोनी ने मुख्यमंत्री को स्कूल भवन निर्माण के लिए एक पत्र भी लिखा था। अभिभावकों ने उक्त मांग के समर्थन में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया।
एसडीएम ने किया स्कूल निरीक्षण
विकासनगर। त्यूूनी बाजार क्षेत्र में आपदा संबंधित नुकसान का जायजा लेने पहुंची एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने उप खंड शिक्षाधिकारी पंकज कुमार के आग्रह पर प्रावि त्यूनी का भी निरीक्षण किया। उपखंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में स्कूल में शौचालय निर्माण का काम चल रहा है। ऐसे में भूमि विवाद के चलते कुछ लोग उन्हें शौचालय निर्माण कार्य कराने से रोक रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से सुरक्षा की गुहार लगाई। जिस पर एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर रीना, रवीना आदि मौजूद रहे।