{"_id":"590627a64f1c1bcf3a441689","slug":"cm-trivendra-singh-rawat-will-talk-to-people-two-days-in-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम लोगों के लिए महीने में दो दिन लगेगा सीएम का दरबार, जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम लोगों के लिए महीने में दो दिन लगेगा सीएम का दरबार, जानिए
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमलोगों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जनता दर्शन का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रत्येक माह के पहले और तीसरे सोमवार को सीएम आवास पर आमलोगों से मुलाकात करेंगे। पहले सोमवार को वह सुबह साढ़े नौ और तीसरे सोमवार को सुबह 10 बजे से आमलोगों की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
वहीं, प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे सोमवार को सुबह 10 से 11 बजे तक बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी जगदीश चंद्र खुल्बे ने बताया कि सीएम के देहरादून से बाहर होने या उनके व्यस्त होने की स्थिति में उनके स्थान पर पहले, दूसरे और चौथे सोमवार को विशेष कार्याधिकारी लोगों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन
तीसरे सोमवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में किन्हीं कारणों से मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में उनके द्वारा नामित मंत्री समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण करेंगे। हर तीसरे सोमवार को आयोजित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।