फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Trivendra Singh Rawat Told built Museum for Army Soldier memory

सैन्य परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए बनेगा म्यूजियम: त्रिवेंद्र सिंह रावत  

Sat, 08 Jun 2019 07:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 08 Jun 2019 07:47 AM IST
विज्ञापन
CM Trivendra Singh Rawat Told built Museum for Army Soldier memory
जनलेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन से मिलते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप सैन्य धाम स्थापित करने के लिए प्रदेश में उपयुक्त भूमि की व्यवस्था की जाएगी, ताकि हमारी महान सैन्य परंपराओं से देश की भावी पीढ़ी का जुड़ाव बना रहे। इसके साथ ही सैन्य परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए म्यूजियम का निर्माण भी कराया जाएगा। शुक्रवार को यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास पर जनरल कमांडिंग चीफ साउथ वेस्ट तथा कर्नल गढ़वाल एवं गढ़वाल स्काउट लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन से भेंट की दौरान कही। 

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे जनरल कमांडिंग इन चीफ ने गढ़वाल राइफल्स सेंटर लैंसडाउन में भैरवगढ़ी पेयजल योजना के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने सीएम को बताया कि गढ़वाल राइफल्स गढ़वाल की समृद्ध संस्कृति रीति रिवाजों को महत्व देते हुए इस दिशा में भी पहल की जा रही है। उन्होंने देहरादून में सेना से जुड़े कार्मिकों के बच्चों के लिए बेहतर हॉस्टल स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका प्रयास है कि सेना से जुड़े लोगों के अधिक से अधिक बच्चे इस हॉस्टल का लाभ प्राप्त करें। इसके लिए प्रभावी पहल करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सैन्य कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या कराने के लिए ईसीएचएस सेंटरों की स्थापना को भूमि की व्यवस्था कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed