फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm trivendra singh rawat told about lokayukta

लोकायुक्त को लेकर सीएम त्रिवेंद्र ने कह दी ऐसी बात, जिससे कांग्रेस में मच जाएगी खलबली

Fri, 29 Dec 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 29 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
cm trivendra singh rawat told about lokayukta

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में लोकायुक्त की जरूरत को लेकर बड़ी बात कह दी। उनकी इस बात से कांग्रेस में खलबली मच जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकायुक्त की जरूरत को सिरे से नकार दिया है। तर्क देते हुए उन्होंने कहा कि जब चोर ही नहीं होगा तो चोरी कैसे होगी। भाजपा सरकार के नौ माह के कार्यकाल राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। एनएच घोटाले का जिक्र कर उन्होंने कहा कि इस मामले में 14 अधिकारियों को जेल हो चुकी है।
विज्ञापन


इनमें एक बाबू भी शामिल है, जिसके खाते में एक दिन में ही एक करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए हैं। मुख्यमंत्री ने घोटाले की जांच के लिए एसआईटी की पीठ भी थपथपाई। कहा, एसआईटी ने ऐसी जांच की और तथ्य जुटाए हैं कि आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2021 तक सभी को घर

cm trivendra singh rawat told about lokayukta

मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को लंढौरा रंगमहल में विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लक्सर-रुड़की मार्ग के चौड़ीकरण समेत कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्ष-2021 तक सभी को घर और वर्ष 2019 तक सभी को बिजली देने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

मार्च-2018 तक 40 हजार घर बनाकर दे दिए जाएंगे। विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र में लघु एवं सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने और चार सिंचाई नलकूप लगाने की घोषणा की।

सैदाबाद, खानपुर व कलसिया गांव में पेयजल पाइप लाइनें बिछाने, बालावाली नाले पर मिनी पुल का निर्माण और बालावाली चौराहे का नामकरण गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के नाम से करने का भी एलान मुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य में तेजी से विकास हो रहा है।

पहाड़ी मुख्यमंत्री हूं, धीरे-धीरे चलता हूं

cm trivendra singh rawat told about lokayukta

हर माह के आखिरी शुक्रवार से रविवार तक सरकार जनता के द्वार पहुंच रही है। मंत्री गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करवा रहे हैं। 670 न्याय पंचायतों में महिलाओं के रोजगार के लिए केंद्र बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के व्यक्तिगत कार्यों के बारे में वह कुछ कह नहीं सकते लेकिन, सार्वजनिक विकास का कोई काम नहीं रोका जाएगा।

पहाड़ी मुख्यमंत्री हूं, धीरे-धीरे चलता हूं
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर धीमी गति से काम करने के यदा-कदा आरोप लगते रहे हैं। शायद यह बात वह खुद भी जानते हैं लेकिन, लंढौरा में आयोजित रैली में उन्होंने अपने ही अंदाज में इसका जवाब दे दिया।

कहा कि लोग कहते हैं कि ‘मैं धीरे-धीरे काम करता हूं, पहाड़ी मुख्यमंत्री हूं, इसलिए धीरे-धीरे चलता हूं, क्योंकि पहाड़ में धीरे-धीरे चला जाता है, तेज चले तो ऐसी जगह गिरेंगे कि पता तक नहीं चल पाएगा। इस पर रैली में मौजूद लोगों ने ठहाके लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed