फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm trivendra singh rawat statement of ex cm harish rawat

घोषणाएं नहीं काम किया होता, पूर्व CM हरीश रावत के लिए और भी बहुत कुछ बोले त्रिवेंद्र

Sun, 07 May 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 May 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
 cm trivendra singh rawat statement of ex cm harish rawat

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नेताओं की कोरी घोषणाओं से जनता ऊबने लगी है। पिछले मुख्यमंत्री चार हजार से अधिक घोषणाएं कर गए, ज्यादातर पर काम नहीं हुआ। इसलिए अब घोषणाएं नहीं बल्कि सीधे आदेश होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को जोगीवाला रिग रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित भाजपा परवादून जिले की कार्यसमिति में शरीक हुए। त्रिवेंद्र ने कहा कि विपक्षी आरोप लगा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में आकर कोई घोषणाएं नहीं की।
विज्ञापन


मोदी घोषणाओं में नहीं काम में विश्वास करते हैं। प्रधानमंत्री ने राज्य के विकास के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे भी घोषणाएं नहीं बल्कि काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम आवास में डिब्बा बंद

 cm trivendra singh rawat statement of ex cm harish rawat
uttarakhand CM house - फोटो : amar ujala

अधिकारियों को ऐसा सिस्टम बनाने को कह दिया है कि मैं जब जिलों में जाऊं तो वहां की समस्याओं के समाधान का शासनादेश लेकर जाऊं, घोषणाएं करने नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही चारों धामों पर अलग-अलग टीमों को भेजा है। टीम तीन दिन के भीतर बताएगी कि वहां और क्या कार्य हो सकते हैं। यात्रा रूट पर कुछ जगह एटीएम में कैश न होने की शिकायत पर बैंकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

पिछली बार की तरह सरकार श्रद्धालुओं को मुफ्त खाना नहीं देगी। इससे स्थानीय लोगों की ढाबों आदि से आय बढ़ेगी। सीएम रावत ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में डिब्बा पूरी तरह बंद करा दिया है। कई बार बंद डिब्बे में मिठाई की जगह कुछ और होता है। राज्य के विकास का ब्लू प्रिंट तैयार है और दो-तीन साल में इसका बड़ा असर दिखने भी लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed