{"_id":"5a363f304f1c1ba7678c2074","slug":"cm-trivendra-singh-rawat-rawat-ban-on-giving-gifts-in-government-programs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं चलेगा राजनेताओं के कार्यक्रमों में उपहार देने का रिवाज, सीएम ने लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं चलेगा राजनेताओं के कार्यक्रमों में उपहार देने का रिवाज, सीएम ने लगाया प्रतिबंध
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज
Updated Sun, 17 Dec 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat
प्रदेश में राजनेताओं के होने वाले कार्यक्रमों में उपहार देने का रिवाज अब नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में भविष्य में होने वाले सभी कार्यक्रमों में मंच पर उपहार के प्रचलन को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि मालाएं भी सीमित होनी चाहिए। स्वागत के लिए नमस्ते सबसे अच्छा तरीका है। कहा कि 45 मिनट आज उपहार देने में बर्बाद हुए हैं, समय बर्बाद होने से तकलीफ होती है। सरकारी विभागों में अवकाश के दिन कम किए हैं तो ये भी कम होना चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान सीएम रावत ने कहा कि एक साल में उत्तराखंड हड़ताली राज्यों में पहले स्थान पर रहा। 22 हजार हड़तालें हुईं। इनमें छह हजार तो केवल कर्मचारियों की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
जब भाजपा जिलाध्यक्ष ने विधायक को कुर्सी से उठा दिया
trivendra singh rawat
- फोटो : file photo
वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम में सीएम के शामिल होने के कारण सहकारिता विभाग ने बड़े ही व्यवस्थित तरीके से मंच पर बैठने की व्यवस्था बनाई थी, लेकिन जब सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मंच पर पहुंचे तो कुर्सी को लेकर विधायकों पर भाजपाई हावी होते दिखे।
भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा ने नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा को कुर्सी से उठा दिया और खुद वहां बैठ गए। जिस पर विधायक राणा को दो सोफों के बीच में ही बैठना पड़ा। जो चर्चा का विषय बना रहा।
भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा ने नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा को कुर्सी से उठा दिया और खुद वहां बैठ गए। जिस पर विधायक राणा को दो सोफों के बीच में ही बैठना पड़ा। जो चर्चा का विषय बना रहा।