{"_id":"58ff7da44f1c1b876dc0d65f","slug":"cm-trivendra-singh-rawat-inaugurated-a-museum-belongs-of-late-hemwati-nandan-bahuguna","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.93 करोड़ रुपये में बने संग्रहालय का सीएम ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.93 करोड़ रुपये में बने संग्रहालय का सीएम ने किया लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला,श्रीनगर
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
संग्रहालय का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पौड़ी जनपद स्थित बुघाणी में स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा से संबंधित राजकीय संग्रहालय का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि इस गांव से निकले स्व.बहुगुणा ने उस दौर में इलाहाबाद जाकर राजनीति में नाम कमाया। तब अपने प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा की सुविधाएं नहीं थी। उन्होंने बताया कि अलग विचारधारा के बावजूद वर्ष 1981 के चुनाव में उन्होंने बहुगुणा का साथ दिया क्योंकि वह गढ़वाल के सम्मान के लिए लड़ रहे थे।
विज्ञापन
इसके निर्माण को राज्य के संस्कृति मंत्रालय ने वर्ष 2012 में स्वीकृत दी थी। वर्ष 2013 में कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को इसके लिए 2.93 करोड़ रुपये मिले। लोनिवि इसमें दिल्ली के एनजीओ सागर की कसल्टेंसी सेवा ली। लोनिवि ने यहां स्व. बहुगुणा से जुड़ी सामग्रियों का संरक्षण, पुराने घर का पुनरोद्धार, संग्रहालय निर्माण और संपर्क मार्ग का निर्माण करवाया है। इससे पूर्व सीएम का हेलीकॉप्टर सुमाड़ी में उतरा। यहां से वह कार से बुघाणी पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
शराब नहीं बनेगी आमदनी का जरिया
कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब को आय का स्रोत नहीं बनाया जाएगा। शराब नीति में बदलाव किया जा रहा है। कंडाली, चीड़ का पिरुल व मशरूम आय का स्रोत बनेंगे।