फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm trivendra singh rawat Attend Caa Support Rally in dehradun

सीएए के समर्थन में सड़क पर उतरे सीएम, कहा- दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें कार्यकर्ता 

Sun, 12 Jan 2020 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Jan 2020 09:42 PM IST
सार

  • नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में प्रेमनगर में निकाली गई रैली में बोले मुख्यमंत्री
  • जिले के विभिन्न मंडलों की ओर से निकाली रैली, कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 

विज्ञापन
Cm trivendra singh rawat Attend Caa Support Rally in dehradun
सीएए के समर्थन में रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कुछ दलों और संगठनों की ओर से किए जा रहे दुष्प्रचार का कार्यकर्ता और जनता मुंहतोड़ जवाब दें। हमारे देश में शरणार्थियों को सम्मान देने की परंपरा है। केंद्र सरकार ने उसी कड़ी में यह सराहनीय कदम उठाया है। अब पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के सताए लोगों को केंद्र सरकार नागरिकता देने का काम कर रही है। लेकिन, कुछ षड्यंत्रकारी ताकतें इसका विरोध कर रही हैं।

विज्ञापन


रविवार को प्रेमनगर, कांवली मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से ठाकुरपुर से सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बातें कही। रैली ठाकुरपुर से प्रेमनगर बाजार होते हुए मोहनपुर तक गई। उसके बाद रैली को कैंट विधायक हरबंस कपूर, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


इस दौरान विनय गोयल, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल, रैली संयोजक रणजीत सेमवाल, रविंद्र कटारिया, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, बबलू बंसल, अर्चना पुंडीर, भूपाल चंद, हरीश कोहली, हिमांशु गोगिया, विनोद पवार, कमल राज, भूषण भाटिया आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर विधायक उमेश शर्मा के नेतृत्व में पार्षद विमल उनियाल, अलका, संजीव मल्होत्रा, कविंद्र सेमवाल आदि ने अपने वार्डों में जनसंपर्क कर रैली निकाली। राजपुर विधायक खजान दास, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, उपाध्यक्ष हरीश डोरा, रविंद्र कटारिया, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में आंबेडकर नगर मंडल ने गांधी पार्क से तिलक मार्ग तक सीएए के समर्थन में रैली निकाली। 

उधर, धर्मपुर विधानसभा के धर्मपुर नगर मंडल में भी सीएए के समर्थन में मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी, रेशम फेडरेशन अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, पार्षद आलोक कुमार, राजपाल पयाल के नेतृत्व में कारगी चौक से शिवाजी धर्मशाला सहारनपुर रोड तक रैली निकाली।

धर्मपुर विधानसभा में दीनदयाल मंडल की ओर से भी रैली निकाली गई। इस दौरान सतीश कश्यप, धर्मपाल सिंह रावत, राकेश कांबोज, मनोज वालिया आदि मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा बालावाला मंडल की ओर से भी बाइक रैली निकाली गई। इसमें राजपाल सिंह रावत, अशोक राज, संजय सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। 


700 फीट लंबा तिरंगा लेकर चले 
प्रेमनगर में सीएए के समर्थन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में निकली रैली में भाजयुमो महामंत्री राजेश रावत और कैंट सभासद विनोद पवार 700 फीट लंबा तिरंगा के साथ शामिल हुए। इसके अलावा सचिन कुमार, पंकज रावत, मोहित पवार, रोहित, तेजेंद्र सिंह, समर गुप्ता आदि भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed