फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Trivendra Singh Rawat asks students for budget

कोरी घोषणाओं पर यकीन नहीं करते सीएम त्रिवेंद्र, बोले अब ‘आपकी राय आपका बजट’

Sat, 17 Feb 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Feb 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
CM Trivendra Singh Rawat asks students for budget
त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह कोरी घोषणाओं में यकीन नहीं करते हैं। जहां उन्हें शिलान्यास करना होता है, उसका शासनादेश साथ लेकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि 17 सालों में 20 हजार घोषणाएं हो चुकी हैं, जिनमें से महज 2500 पर ही काम हुआ। उन्होंने कहा कि जब घोषणाओं पर अमल नहीं होता है तो जनता का जनप्रतिनिधि के प्रति अविश्वास बढ़ता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को दून विवि में ‘आपकी राय आपका बजट’ विषय पर छात्रों के साथ अपने 10 महीने के कामकाज में नए बदलाव को साझा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि सरकार बेदाग, बेहिचक और दबाव मुक्त होकर काम करे। ये परंपरा रही है कि मुख्यमंत्री जहां जाते हैं, वहां घोषणाएं करते हैं।
विज्ञापन


लेकिन उन्होंने नई शुरुआत की है। वह शासनादेश साथ लेकर जाते हैं। घोषणाएं न करने से जनप्रतिनिधियों को थोड़ा बुरा लगता है, लेकिन 17 सालों में हजारों घोषणाएं पूरी नहीं हुईं। इससे जनप्रतिनिधियों के प्रति अविश्वास बढ़ा। कार्यक्रम में आए सुझावों के बाद उन्होंने प्रदेश सरकार की भावी योजनाओं का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सितंबर में होगी इन्वेस्टर मीट
उत्तराखंड में निवेश को लेकर दिए सुझाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सितंबर माह में इन्वेस्टर मीट का आयोजन होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed