फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm trivendra singh rawat announce for ring road in haldwani

हल्द्वानी को रिंग रोड और मल्टी स्टोरी पार्किंग की सौगात, जानिए क्या बोले CM त्रिवेंद्र

Sat, 22 Apr 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 22 Apr 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
cm trivendra singh rawat announce for ring road in haldwani

पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हल्द्वानी और नैनीताल वालों के लिए दो बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में बढ़ते वाहनों के दबाव को कम करने के लिए रिंग रोड बनाई जाएगी। इसमें करीब 400 करोड़ खर्च होंगे। उन्होंने नैनीताल में 50 करोड़ की लागत से 800 वाहनों की मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने की घोषणा भी की।

विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने आए मुख्यमंत्री ने शनिवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार है। यहां वाहनों की क्षमता लगातार बढ़ रही है। राज्य बनने के बाद हल्द्वानी की सड़कों पर करीब 20 गुना वाहनों का दबाव बढ़ा है। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


वाहनों का दबाव कम करने के लिए रिंग रोड बनाई जाएगी। नैनीताल के झील के गिरते जल स्तर पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि झील संरक्षण के लिए कमिश्नर और डीएम की अध्यक्षता में नीरी कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी झील का जलस्तर गिरने का अध्ययन करेगी और संरक्षण के लिए प्रयास किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता डेरी फेडरेशन के दूध में अब तक यूरिया मिक्स होता था। अब यूरिया की जगह मैग्ना मिलाया जाएगा जो सेहत के लिए हानिकारक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए पशु आहार में 50 रुपये प्रति क्विंटल की कमी कर दी है। सब्सिडी की नई दरें एक मई से लागू होंगी। प्रदेश के डेढ़ लाख पशुपालकों को इसका फायदा मिलेगा।

जल बिजली परियोजना बनेगी आय का जरिया

cm trivendra singh rawat announce for ring road in haldwani

त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उत्तराखंड में आय के सीमित स्रोत हैं। लिसा डिपो में 150 करोड़ का लिसा चार साल से डंप है। सरकार ने 37 रुपये प्रति किलो न्यूनतम रेट घोषित किया है। राजस्व बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। खनन से मिलने वाला 285 करोड़ का लक्ष्य बढ़ाकर 1000 करोड़ कर दिया है। दूसरे मदों से भी टैक्स बढ़ाने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा की जा रही है।

तीन दिन में एक करोड़ 75 लाख सेस टैक्स वसूला गया है। रामनगर कंडी मार्ग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही मार्ग को विस्तार देंगे। अपने प्रदेश के लोग अपने ही राज्य के अन्य हिस्सों से कनेक्ट हो सकेंगे। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, नरेश बंसल, तरुण बंसल, प्रकाश रावत समेत कई नेता मौजूद थे।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में जल बिजली परियोजनाएं भविष्य में आय का जरिया बनेंगी। हल्द्वानी में जमरानी बांध निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से वार्ता फाइनल स्टेज पर है। जमरानी बांध बनने से तराई भाबर में पेयजल ओर सिंचाई की समस्या दूर होगी। लखवाड़ बांध परियोजना के टेंडर हो गए हैं। बांध से 300 मेगावाट बिजली बनेगी।

जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जेनेरिक दवाओं को सरकार बढ़ावा देगी। ये दवाएं सस्ती ओर कारगर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए उत्तराखंड कोटे से मेडिकल की पढ़ाई करने वालों से पांच साल का बांड भराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed