फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Trivendra met Swami Awadheyanand Giri Kumbh 2021 works will be completed in time

स्वामी अवधेशानंद गिरि से मिले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र, कहा 'समय से पूरे होंगे कुंभ के काम'

Fri, 20 Sep 2019 06:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 20 Sep 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
CM Trivendra met Swami Awadheyanand Giri Kumbh 2021 works will be completed in time
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कुंभ मेले की तैयारियां तय समय पर पूरी कर ली जाएंगी। जब कुंभ नजदीक आएगा किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहेगी। कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से कुंभ की सभी तैयारियां जा रही हैं। संतों के सानिध्य में भव्य कुंभ संपन्न कराया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार की सुबह हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान कनखल स्थित हरिहर आश्रम में पहुंचकर उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। बंद कमरे में दोनों के बीच कुंभ की तैयारियों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान स्वामी अवधेशानंद गिरि ने भव्य कुंभ के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी मुख्यमंत्री को दिए।
विज्ञापन


मुलाकात के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार कुंभ की तैयारियों को लेकर बेहद गंभीर है। केंद्र सरकार के सहयोग से सभी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जो लंबे समय तक चलने वाले कार्य हैं, उन्हें लेकर टेंडर आदि की प्रक्रिया जारी है। पुल सड़क और अन्य जरूरी कार्यों को लेकर अधिकारी सभी तैयारियां करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2021 का कुंभ संतों के सानिध्य में भव्य तरीके से संपन्न होगा। इस दौरान जितने भी श्रद्धालु आएंगे, सरकार उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। यह कुंभ आध्यात्म के साथ-साथ आयोजन की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दौरान उत्तराखंड में शराब की फैक्ट्री का लाइसेंस दिए जाने के विरोध में हरिद्वार में चल रहे क्रमिक अनशन के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर तो कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन कहा कि नशे के खिलाफ जागरुकता आना सुखद बात है। राज्य सरकार भी नशे के खिलाफ लोगों को जागरुक कर रही है।


लंबे समय से हरिद्वार के हाईवे की खराब हालत को लेकर पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जानते हैं जो कंपनी इस हाईवे का निर्माण कर रही थी वह डिफॉल्टर हो गई थी। लेकिन अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा रुचि दिखाने पर सारी दिक्कतें दूर हो गई हैं और जल्दी ही सड़क का निर्माण कर लिया जाएगा। पुलों के निर्माण कार्य भी समय से पूरे होंगे। हरिद्वार पहुंचने पर उनका भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, विधायक आदेश चौहान, स्वामी यतीश्वरानंद, किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत, भाजपा की प्रांतीय नेत्री अननु कक्कड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, जिला महामंत्री विकास तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चौहान, हरजीत सिंह, संदीप गोयल, मयंक शर्मा, अतुल चौहान समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed