फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm trivendra meeting with NH minister nitin gadkari

'चिट्ठी' पर सफाई देने दिल्ली पहुंचें सीएम त्रिवेंद्र, कह दी बड़ी बात

Thu, 25 May 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
cm trivendra meeting with NH minister nitin gadkari

एनएच-72 के चौड़ीकरण में हुए अरबों के घोटाले में राज्य सरकार का पक्ष स्पष्ट है और सोच-समझकर ही इसे सीबीआई जांच के लिए भेजा गया है। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा क‌ि जांच कराइए इसके बाद सब कुछ खुलकर सामने आ आएगा। एनएच अफसरों ने इस घपले में लिप्त होने की बात से इंकार किया, जिस पर सीएम ने सीबीआई जांच में सबकुछ स्पष्ट होने का दावा किया। इसके अलावा हरिद्वार में रिंग रोड बनाए जाने की बात भी बैठक में तय हुई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात का कार्यक्रम बुधवार की रात अचानक तय हुआ। जैसा कि माना जा रहा था कि बैठक में एनएच घोटाले की सीबीआई जांच को लेकर बातचीत होगी, मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर अपनी स्पष्ट राय देते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का होना पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए ही इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। एनएचएआई अफसरों ने कहा कि उनका काम केवल मुआवजा बांटना है, ऐसे में उनके स्तर से कोई हेरफेर नहीं हुई है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि ऐसा है तो सीबीआई जांच में सबकुछ खुलकर सामने आ जाएगा।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से चारधाम रोड की मॉनिटरिंग सीधे अपने स्तर से करने का अनुरोध किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वस्त करते हुए इसे निर्धारित लक्ष्य वर्ष 2018 तक संपन्न करवाने की बात कही। इसके अतिरिक्त यह भी तय हुआ है कि हरिद्वार में जाम की समस्या को देखते हुए शहर से होकर गुजरने वाले ट्रैफिक को देहरादून या अन्य स्थानों की तरफ पास करने के लिए रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा।


साथ ही हरिद्वार में एलिवेटेड रोड भी बनाई जाएंगी, जिससे ट्रैफिक सरलता से चल सके। वहीं राज्य की 22 सड़कों को नेशनल हाईवे में तब्दील करने पर भी सहमति बन गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed