फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Trivendra  joined celebration of BJP establishment day

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अजय भट्ट को बनाया 'उत्तरांचल' का 'मुख्यमंत्री!

Mon, 10 Apr 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Apr 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
CM Trivendra  joined celebration of BJP establishment day

बीजेपी के 37वें स्थापना दिवस के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत एक ऐसी बात बोल गए ज‌िसने बीजेपी की उत्तराखंड को लेकर मंशा पर ही सवाल खड़े कर द‌िए।

विज्ञापन


सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को अपने संबोधन में राज्य का नाम उत्तरांचल उच्चारित किया। 2000 में केंद्र में सत्तासीन रहते हुए जब बीजेपी ने अलग राज्य का निर्माण कराया था, तब इसे उत्तरांचल ही नाम दिया गया था। बाद में कांग्रेस की सरकार ने उत्तरांचल का नाम उत्तराखंड कर दिया था।
विज्ञापन


वहीं कार्यक्रम में उस वक्त अजीब सी स्थिति पैदा हो गई, जबकि अपने संबोधन में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंचासीन प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को यशस्वी मुख्यमंत्री बोल दिया। भट्ट ने ही उनका ध्यान इस त्रुटि की ओर आकर्षित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक कारणों से दर्ज मुकदमे होंगे वापस

CM Trivendra  joined celebration of BJP establishment day

इस पर सीएम ने बाद में स्थिति को खूबसूरती से ये कहते हुए संभाल लिया कि प्रदेश अध्यक्ष ही असल सीएम है, क्योंकि उसके कहने से ही हम काम करते हैं। सीएम ने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद कहा जा रहा है कि कांग्रेस-बीजेपी दोनों के अध्यक्ष हार गए। मेरा अलग मानना है। कांग्रेस अध्यक्ष तो खुद भी मरे और सेना को भी मरवा दिया। हमारे अध्यक्ष खुद शहीद हुए, लेकिन सेना को जितवा दिया।

सरकार ने राजनीतिक कारणों से दर्ज सभी मुकदमों को वापस लेने का फैसला किया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ये एलान किया। इस फैसले से न सिर्फ बीजेपी कार्यकर्ताओं-नेताओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी का रास्ता खुल गया है, बल्कि तमाम ऐसे लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है, जिनका किसी राजनीतिक दल से ताल्लुक नहीं रहा है।

सीएम के एलान के बाद अब ये ब्यौरा उपलब्ध कराया जा रहा है कि कितने लोगों पर ऐसे मुकदमे दर्ज हैं। मगर इनकी संख्या सैकड़ों में मानी जा रही है।
बीजेपी ने अपने स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए। महानगर इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का अभिनंदन किया गया।

शराबबंदी फिलहाल संभव नहीं

CM Trivendra  joined celebration of BJP establishment day

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अलावा महानगर क्षेत्र के कई बीजेपी विधायक मौजूद थे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भ्रष्टाचार विकास की राह में सबसे बड़ी अड़चन है। बीजेपी सरकार इस अड़चन को सख्ती से दूर करेगी।

उन्होंने राज्य की खराब आर्थिक हालत का भी जिक्र किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि इस स्थिति के बावजूद विकास की रफ्तार को कम नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इस मौके पर कहा कि पार्टी भारत की बेहतरी के जिस सपने को लेकर आगे बढ़ रही है, उसे अभी पूरा होना बाकी है।

इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक हरवंश कपूर, गणेश जोशी, सहदेव पुंडीर आदि का अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, महामंत्री राजेंद्र ढिल्लो, उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, सुनील उनियाल, संजय कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिर कहा है कि मौजूदा स्थिति में शराबबंदी करना संभव नहीं है। मगर इसे नियंत्रित करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि शराब के प्रति लोगों की भावनाओं से सरकार अवगत है, मगर तत्काल शराबबंदी संभव नहीं है। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि प्रदेश में चल रहे अवैध बूचड़खानों को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed