फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm trivendra in doon university

सीएम त्रिवेंद्र से एक बड़े नेता ने निकाली ‘खुंदक’, राजनीतिक रंजिश में ...

Thu, 06 Apr 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Apr 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
cm trivendra in doon university
cm - फोटो : amarujala

दून विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विवि की स्थापना का जिक्र करते हुए कहा कि वे इसे एक और डीएवी बनते हुए नहीं देखना चाहते थे।

विज्ञापन


बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि प्रदेश के एक बड़े नेता ने मेरे खिलाफ खुंदक निकाली। सीएम यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि मेरी इसी बात को मेरे खिलाफ राजनीतिक रंजिश की गई। रावत ने कहा कि दून विश्वविद्यालय के लिए उनका एक अलग विजन है और इसे जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन


दून विवि में उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) की ओर से ‘एक विलुप्त नदी सरस्वती एवं हड़प्पा सभ्यता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं के बीच विवि के स्थापन को लेकर कुछ पुरानी बातों का जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केएस वल्दिया को सम्मानित करेगी सरकार

cm trivendra in doon university

​उन्होंने कहा कि एनडी तिवारी सरकार के वक्त जब दून विवि शुरू करने की बात चल रही थी तब देहरादून के सात विधायकों में वे भी एक थे। उन्होंने दून विवि को देहरादून के अन्य कॉलेजों से जोड़ने की बात का विरोध किया।

सीएम ने कहा कि वे नहीं चाहते थे कि जनपद में एक और डीएवी कॉलेज बने। वहीं, सीएम रावत ने कहा कि राज्य में पलायन रोकने के लिए वैज्ञानिक शोध की जरूरत है। वैज्ञानिक शोध व राजनीतिक इच्छाशक्ति को मिलकर काम करना होगा। 

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उनकी सरकार जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान के नारे पर कार्य करती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और पद्मश्री  केएस एस वल्दिया की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही उन्हें सम्मानित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed