{"_id":"5b3895244f1c1b315d8b8180","slug":"cm-suspended-teacher-congress-protest-in-gandhi-park-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरा प्रकरण पर गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, सभी दिग्गजों ने साझा किया मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरा प्रकरण पर गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, सभी दिग्गजों ने साझा किया मंच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 01 Jul 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
प्रीतम सिंह
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दरबार में सीएम-शिक्षिका विवाद मामले में कांग्रेस ने सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। रविवार को लगातार दूसरे दिन कांग्रेस सड़क पर उतरी। गांधी पार्क में कांग्रेस ने शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा के निलंबन की वापसी के लिए धरना दिया और प्रदर्शन किया। कांग्रेस के सभी दिग्गजों ने सरकार के विरोध में मंच साझा किया।
विज्ञापन
एक दिन पहले कांग्रेस ने सीएम-शिक्षिका प्रकरण पर सभी जिला मुख्यालयों में सीएम के पुतले फूंके थे। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांधी पार्क में धरने पर बैठे। पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी धरने में पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जनता दरबार कार्यक्रम में सीएम के स्तर पर महिला शिक्षिका का अपमान शर्मनाक है। समस्या का समाधान करने की जगह जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, उससे सीएम पद की गरिमा प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने शिक्षिका का निलंबन तत्काल वापस लेने की मांग की। धरना कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे तक चला। इसी बीच नैनीडांडा ब्लाक में भीषण दुर्घटना की सूचना पर मृतकों को श्रद्धांजलि देकर धरने को स माप्त कर दिया गया। धरना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपनेता प्रतिपक्ष करण माहरा, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, डॉ.अनुसुया प्रसाद मैखुरी, डॉ.जीतराम, राजकुमार, प्रेमानंद महाजन, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्या, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद्र शर्मा, राजपाल खरोला, प्रमोद कुमार सिंह, एसपी सिंह, गोदावरी थापली, यामीन अंसारी, जयेंद्र रमोला, डॉ.आरपी रतूड़ी, गरिमा दसौनी, प्रभुलाल बहुगुणा, नवीन जोशी, कै बलवीर सिंह रावत, आजाद अली, संजय भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन