{"_id":"63261f9fc741610c576cb5a3","slug":"cm-started-cleanliness-campaign-from-the-house-of-martyrs-city-news-drn4230436191","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के आवास पहुंचकर सीएम ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के आवास पहुंचकर सीएम ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद परिवारों के घर के बाहर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा भी उपस्थित थे।रक्तदान से बचती है जान : रेखा आर्या प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय दून अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। इस अवसर पर अनंत सागर, विनोद रांगड़, जयपाल सिंह रावत, सुंदर लाल सेमवाल, पुरुषोत्तम यादव आदि मौजूद रहे।वहीं, भाजपा आंबेडकर नगर मंडल ने घंटाघर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद परिवारों के घर के बाहर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार सुबह पहले नेहरू कॉलोनी स्थित शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट और फिर नेशविला रोड पर शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीदों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दोनों शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने देवभूमि की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बाबा केदार और भगवान बदरी विशाल से प्रधानमंत्री के दीर्घायु और शतायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली, समृद्ध और समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
रक्तदान से बचती है जान : रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय दून अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि वह पहली बार रक्तदान कर रही हैं। उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज कई लोगों की जान समय पर खून उपलब्ध न होने से चली जाती है। ऐसे में हम सभी संकल्प लें और समय-समय पर रक्तदान करें जिससे जरूरतमंद की जान बच सके। इस अवसर पर डॉ. शशि उप्रेती, डॉ. नेहा बत्रा, डॉ. एचएस भाटिया, महेंद्र भंडारी, दीपक राणा, निधि काला आदि उपस्थित रहे।
उधर, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनंत सागर गिरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजकीय मानसिक चिकित्सालय सेलाकुई में 60 मरीजों को दिन का भोजन कराया और उनकी कुशलक्षेम पूछी। धर्मपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने क्लेमेंटटाउन में भाजपा नेता महेश पांडे के कार्यालय में स्थानीय लोगों को हलवे का प्रसाद बांटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की प्रार्थना की। इस अवसर पर अनंत सागर, विनोद रांगड़, जयपाल सिंह रावत, सुंदर लाल सेमवाल, पुरुषोत्तम यादव आदि मौजूद रहे।
वहीं, भाजपा आंबेडकर नगर मंडल ने घंटाघर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक खजानदास और मेयर सुनील उनियाल गामा भी उपस्थित रहे।