फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM residence of pilgrim priest traveled against Shrine Board

श्राइन बोर्ड के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का सीएम आवास कूच

Wed, 04 Dec 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
CM residence of pilgrim priest traveled against Shrine Board
हाथीबड़कला से सीएम आवास कूच करते तीर्थ पुरोहित।
श्राइन बोर्ड गठन के फैसले के विरोध में मंगलवार को राज्य के तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। हालांकि, देवभूमि तीर्थ पुरोहित एवं हक हकूकधारी महापंचायत के बैनर तले निकाले गए जुलूस को पुलिस ने हाथीबड़कला चौकी के पास रोक लिया। यहां उन्होंने सभा में सरकार के फैसले की निंदा की और बुधवार को विधानसभा कूच करने का निर्णय लिया। इसके लिए गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित भी देहरादून पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित सालावाला से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े, लेकिन हाथीबड़कला पर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान हुई सभा में पदाधिकारियों ने सरकार के फैसले की आलोचना की। प्रवक्ता बृजेश सती ने कहा कि तीर्थ पुरोहित एवं हक हकूकधारी पिछले पांच दिनों से अपनी एक सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक संवाद कायम नहीं किया गया। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि सरकार श्राइन बोर्ड अधिनियम को विधानसभा में पारित करने से पहले चार धामों के अलावा 47 मंदिरों का प्रबंधन व संचालन करने वाली मंदिर समितियों से भी संवाद कायम नहीं कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को महापंचायत के पदाधिकारियों ने हाथीबड़कला चौकी के पास पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कूच करने वालों में गंगोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा, केदारनाथ तीर्थ पुरोहित महासभा, पैन खंडा तीर्थ पुरोहित एवं हक हकूकधारी महासंघ के अलावा चंद्र बंदगी मंदिर समिति के तीर्थ पुरोहित भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गंगोत्री धाम से पहुंचे 430 पुरोहित
प्रवक्ता बृजेश सती ने बताया कि बुधवार को तीर्थ पुरोहित और हक हकूकधारी महापंचायत के ही बैनर तले विधानसभा कूच किया जाएगा। इसके लिए गंगोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के 430 सदस्य भी देहरादून पहुंच गए हैं। कार्यक्रम के लिए मंगलवार शाम को तीर्थ पुरोहितों ने एक सभा आयोजित कर रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed