सीबीआई जांच से पहले सीएम ले लें संन्यास: निशंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हमला बोला। कहा कि सीबीआई जांच से पहले ही उन्हें जनता से माफी मांगकर राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। स्टिंग की जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
सोमवार को रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से वार्ता में सांसद निशंक ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं की तरफदारी की। कहा कि इन नेताओं के कांग्रेस से मिल रहे पांच-पांच करोड़ को दरकिनार कर भाजपा के साथ खड़े होना स्वीकार किया। लेकिन जिन विधायकों को कांग्रेस ने खरीद लिया वह उनके साथ हैं।
मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग ऑपरेशन में यह साफ-साफ दिखाई भी दे रहा है। पैसों के लेन-देन की बात वह अपने मुंह से भी कर रहे हैं। कहा कि रावत को सीबीआई जांच से पहले जनता से माफी मांग लेनी चाहिए। उसके बाद राजनीति से संयास ले लेना चाहिए। लेकिन उनकी मंशा ठीक नहीं है। इसीलिए वह स्टिंग की सीबीआई जांच न कराकर दरोगा से करवाना चाहते थे।
कहा, शंकराचार्य कब से करने लगे राजनीति
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की ओर से शंखनाद रैली में पैसे देकर बुलाई गई भीड़ वाले बयान पर सांसद निशंक ने कहा कि वह कब से राजनीति करने लगे। उन्होंने शंकराचार्य से राजनीति न करने का अनुरोध किया।
कहा कि वह शंकराचार्य का सम्मान करते हैं। जिस कार्य के लिए उनको पीठ में बैठाया गया है वह उसी कार्य को करें। हिंदू समाज की भावनाओं को आहत न करें। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज की मुलाकात को सामान्य मुलाकात बताया।