{"_id":"57a973d74f1c1b8667ee4d12","slug":"cm-rawat-inaugurated-scheme-of-drinking-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने सोमवार को करोड़ों रुपये से शुरू हो रही पेयजल और सीवरेज नेटवर्क को बेहतर करने संबंधी योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट डेवलपमेन्ट योजना से अर्जित आय का नगर निगम के साथ रेवन्यू शेयरिंग मॉंडल भी तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा एमडीडीए ने नालियों के सुधार के लिए बड़ी राशि खर्च की है। यह भी कहा कि जल की कमी दूर करने के लिए देहरादून में खाली पड़ी भूमि पर छोटे-छोटे जल संचय केन्द्र बनाने आवश्यक है।
विज्ञापन
पेयजल और सीवरेज समस्याओं से निपटने के लिए देहरादून में बड़े पैमाने पर शुरू हो रहे विकास कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जन आवास योजना के अंतर्गत 35000 आवासों का निर्माण करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास निवेश कार्यक्रम के अंतर्गत देहरादून पेयजल नेटवर्क, सीवरेज नेटवर्क, शोधन और हरिद्वार के पेयजल संबंधी 23.28 करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण किया।
विज्ञापन
इसके अलावा रुड़की में बनने जा रहे 33 एमएलडी क्षमता के सीवेज शोधन संयंत्र और सीवर नेटवर्क बिछाए जाने के साथ-साथ देहरादून की राजपुर रोड के पाइप लाइन कॉरीडोर पर टाइल्स लगाने के लिए 227 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रीतम सिंह पवार, विधायक व संसदीय सचिव राजकुमार, मेयर विनोद चमोली, सचिव शहरी विकास डीएस गर्ब्याल, जिलाधिकारी देहरादून रविनाथ रमन और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं व स्थानीय जनता उपस्थित रही।
विज्ञापन