{"_id":"574f2a854f1c1b6a79108e56","slug":"cm-rawat-doing-cheap-politics-says-pranav-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियन ने बोला हमला, कहा 'सीएम कर रहे ओछी राजनीति'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियन ने बोला हमला, कहा 'सीएम कर रहे ओछी राजनीति'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रणव सिंह चैंपियन
- फोटो : amar ujala
लंढौरा में हुए बवाल को पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन ने प्रदेश सरकार की सुनियोजित साजिश करार दिया। कहा कि क्षेत्र में हमारी लोकप्रियता व जनाधार से बौखलाए हरीश रावत अब ओछी राजनीति पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि बवाल के बाद डीजीपी, आईजी और एसएसपी को उन्होंने कई फोन किए। बावजूद इसके कार्रवाई नहीं की। रंगमहल में तोड़फोड़ और आगजनी के दौरान भी एसएसपी को फोन किया। लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं उठाया।
विज्ञापन
कहा, सम्मान हमारे संस्कारों में
बवाल के दौरान मौके पर पहुंचे कलियर विधायक फुरकान, मंगलौर के पूर्व विधायक निजामुद्दीन और कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह पर भी चैंपियन ने हमला बोला।
विज्ञापन
कहा कि इन नेताओं के उकसावे में कुछ लोगों ने उनके महल में तोड़फोड़ की। धर्मग्रंथ के अपमान के बारे में उनका कहना था कि धर्मग्रंथ का सम्मान हमारे संस्कारों में है। अपमान पर तो हमारा परिवार सोच भी नहीं सकता।