{"_id":"63540c2c70b6c8505e62c77d","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-will-be-star-campaigner-in-himachal-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Assembly Elections: मुख्यमंत्री धामी भी स्टार प्रचारक, सीमा से सटे इलाकों में करेंगे चुनावी सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Assembly Elections: मुख्यमंत्री धामी भी स्टार प्रचारक, सीमा से सटे इलाकों में करेंगे चुनावी सभाएं
Sat, 22 Oct 2022 09:01 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 22 Oct 2022 09:01 PM IST
सार
भाजपा ने हिमाचल चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी की है। पदाधिकारियों की एक टीम पहले ही हिमाचल की करीब 19 विधानसभा सीटों पर मोर्चा संभाल रही है। मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड की सीमा से सटे इलाकों में प्रचार के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टार प्रचारक के तौर पर प्रचार करेंगे। पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी की है, जिसमें उत्तराखंड से केवल धामी को ही स्टार प्रचारक बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री उत्तराखंड की सीमा से सटे इलाकों में प्रचार के लिए जाएंगे और उनकी कुछ विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान बंद रहेंगे चारधाम सहित छोटे-बड़े मंदिर, 12 घंटे पहले लग जाएगा सूतक
विज्ञापन
उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, दीपावली के बाद संगठन के स्तर पर भी पार्टी पड़ोसी राज्य में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रबंधन और प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं को भेजेगी। पदाधिकारियों की एक टीम पहले ही हिमाचल की करीब 19 विधानसभा सीटों पर मोर्चा संभाल रही है। जैसे-जैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा, पार्टी पदाधिकारियों की टीमों को वहां भेजा जाएगा।
विज्ञापन