{"_id":"62a6b43c16e26b55434cbe65","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-took-oath-of-assembly-membership","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Dhami Took Oath: धामी ने ली विधानसभा सदस्य पद की शपथ, कहा-अर्जुन का लक्ष्य मछली की आंख, मेरा उत्तराखंड का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Dhami Took Oath: धामी ने ली विधानसभा सदस्य पद की शपथ, कहा-अर्जुन का लक्ष्य मछली की आंख, मेरा उत्तराखंड का विकास
Tue, 14 Jun 2022 08:34 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 14 Jun 2022 08:34 AM IST
सार
विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार 14 जून से शुरू हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने आज सोमवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। खटीमा विधानसभा से चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री धामी के लिए चंपावत से विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी ने इस्तीफा देकर सीट खाली की थी।
विज्ञापन
सीएम धामी ने ली विधानसभा सदस्यता की शपथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंपावत विधानसभा से रिकार्ड मत प्रतिशत से जीते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा सदस्य पद की शपथ ली। विधानसभा भवन में स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सीएम को शपथ दिलाई। धामी तीसरी बार विधायक बने। शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू होने से लगभग 20 प्रतिशत मुकदमों में कमी आएगी।
विज्ञापन
विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री ने एक बजे विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। इस मौके पर उन्होंने उपचुनाव में बड़ी जीत के लिए चंपावत और प्रदेश की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कहा कि महाभारत में अर्जुन के सामने मछली की आंख पर निशाना लगाने का लक्ष्य था, उसी तरह मेरा लक्ष्य सिर्फ उत्तराखंड का विकास है। प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश की जनता ने जो भरोसा जताया है, मैं मुख्य सेवक के रूप में उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए पूरी क्षमता और ऊर्जा के साथ हरसंभव कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
धामी ने चुनाव से पहले प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा की थी। विपक्षी दलों के लोग इसे महज चुनाव का शिगूफा बता रहे थे, लेकिन नई सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट में सर्वसम्मति से समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़े। इसके लिए समिति का गठन किया जा चुका है।
विज्ञापन
समिति की रिपोर्ट आने पर जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। इससे प्रदेश में 20 प्रतिशत मुकदमों में कमी आएगी। उत्तराखंड देवभूमि, आध्यात्म एवं संस्कृति का केंद्र भी है। साथ ही वीरों की भूमि भी है। जिससे राज्य में सभी धर्मों के लिए एक समान कानून होना चाहिए।
ये भी पढ़ें...सड़क पर दिया बच्चे को जन्म: जाम में फंसी रही एंबुलेंस, गर्भवती को दर्द से कराहती देख महिलाओं ने कराया प्रसव
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को 2025 तक देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। जन सहभागिता से उत्तराखंड का समग्र विकास किया जाएगा। राज्य हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति करे, यह सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। सीएम ने कहा कि आज उनके साथ प्रदेश के हर व्यक्ति ने विकास के लिए संकल्प लिया है। यह विकल्प रहित संकल्प है। सरकार का उद्देश्य अंत्योदय के मार्ग पर चलना है। पार्टी ने चुनाव से पहले संकल्प पत्र में जो वायदे किए थे, उन पर तेजी से काम किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
वित्त एवं संसदीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, विधायक रेनु बिष्ट, शैला रानी रावत, सरिता आर्य, भरत चौधरी, सुरेश गड़िया, दुर्गेश्वर लाल, उमेश शर्मा काऊ, पूर्व मंत्री बिशन सिंह चुफाल समेत अन्य कई नेता मौजूद रहे।