{"_id":"62c947a797e7ab3b6d7932eb","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-said-uttarakhand-will-become-an-ideal-state-in-sports-in-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों से संवाद: हर तीन माह में सरकार करेगी समीक्षा, सीएम ने कहा - खेलों में भी आदर्श राज्य बनेगा उत्तराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों से संवाद: हर तीन माह में सरकार करेगी समीक्षा, सीएम ने कहा - खेलों में भी आदर्श राज्य बनेगा उत्तराखंड
Sat, 09 Jul 2022 02:50 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:50 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राज्य में जनसंवाद पर आधारित विकास का मॉडल तैयार करने का हमारा प्रयास है। कहा कि राज्य स्तर पर खेलों के विकास के संबंध में हर तीन माह में समीक्षा की जाएगी। खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक लेते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आने वाले तीन साल में उत्तराखंड खेलों में भी आदर्श राज्य बनेगा। उन्होंने यह बात आत्मनिर्भर उत्तराखंड बोधिसत्व विचार मंथन कार्यक्रम में कही। शुक्रवार को सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने खिलाड़ियों और खेल से जुड़े लोगों से संवाद करने के साथ ही उनके विचार सुने और उन्हें सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जनसंवाद पर आधारित विकास का मॉडल तैयार करने का हमारा प्रयास है। इसी को ध्यान में रखते हुए बजट की रूप रेखा तैयार करने में जन सुझावों के साथ बोधिसत्व विचार शृंखला में प्राप्त सुझावों को भी इसमें शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तर पर खेलों के विकास के संबंध में हर तीन माह में समीक्षा की जाएगी। खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
संयोजक दुर्गेश पंत ने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के मकसद से 27 अक्तूबर 2021 से शुरू कि गए इस बोधिसत्व कार्यक्रम में अब तक 13 संगोष्ठियों का आयोजन किया जा चुका है। इस मौके पर शूटिंग खिलाड़ी जसपाल राणा, बालीवाल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद, एथलेटिक्स खिलाड़ी गुरुफूल सिंह, मनीष सिंह रावत, प्रो.एएस सजवाण, सुखबीर सिंह, गोल्फ खिलाड़ी डॉ.हाविश कुमार, यशौदा कर्णवाल, पर्वतारोही लवराज धर्मशक्तु, बास्केट बॉल खिलाड़ी शिवम आहुजा, तीरंदाजी से रामेश प्रसाद, बाक्सिंग खिलाड़ी नवीन चौहान, क्रिकेट खिलाड़ी प्रजींद्र सिंह एवं लियाकत अली खां ने अपने विचार रखे।