फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami reached Gangotri Dham, chardham yatra, Gangotri Dham kapat Opening

चारधाम यात्रा 2022: गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Tue, 03 May 2022 04:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 03 May 2022 04:00 PM IST
सार

उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। अब प्रधानमंत्री के केदारनाथ दर्शन पर आने की चर्चा है। आगामी छह मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। इधर, प्रशासनिक स्तर पर भी गुपचुप तैयारियां चल रही हैं। आज शाम स्थिति साफ होने के आसार हैं।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami reached Gangotri Dham, chardham yatra, Gangotri Dham kapat Opening
चारधाम यात्रा 2022, गंगोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे। सीएम पूर्वाह्न 9:15 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 9:55 बजे हर्षिल हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से कार से गंगोत्री धाम पहुंचे। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट आज विधि-विधान से श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे।

विज्ञापन




हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों और आर्मी बैंड की धुन पर शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) से मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई थी। मां गंगा की उत्सव डोली ने भैंरोघाटी स्थित भैंरो मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान किया। पूर्वाह्न 11:15 बजे पूरे विधि विधान से गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ ग्रीष्मकाल के लिए खुलेंगे। वहीं मां यमुना की डोली ने सुबह 8:15 बजे यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान किया।  दोपहर 12:15 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
विज्ञापन


इससे पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि देवी यमुना को समर्पित यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर खुलेंगे। सभी श्रद्धालुओं को सुखद, समर्पित चारधाम यात्रा की शुभकामनाएं। हिमालय में गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ के साथ ही यमुनोत्री भी चारधाम का हिस्सा है। यमुनोत्री धाम में हर वर्ष हजारों यात्री दर्शन करने पहुंचते हैं। यहीं से चारधाम यात्रा की शुरुआत मानी जाती है। यमुनोत्री के बाद गंगोत्री धाम होते हुए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद चार धाम यात्रा संपन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर

सीएम ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है। सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद से यात्रा अच्छी होगी। कई सामाजिक संस्थाएं व संगठन भी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आगे आ रहे है। कोविड महामारी के कारण दो साल बाद यात्रा पूरी क्षमता के साथ शुरू हो रही है। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से हमारे लिए चुनौती भी है। सरकार व प्रदेश के लोग मिल कर यात्रा को सफल बनाएंगे।


दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ दर्शन के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं। हालांकि अभी उनका कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन प्रशासनिक व राजनीतिक हलकों में उनके केदारनाथ आने की चर्चाएं हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री को पहले ही चारधाम यात्रा पर आने का निमंत्रण दे चुके हैं। पर्यटन व धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज एलान कर चुके हैं कि चारों धामों में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर होगी।

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा तैयारी: श्रद्धालुओं को सीधे धामों तक ले जाएंगी रोडवेज की बसें, 25 निकायों में शुरू हुई तीन चरण की सफाई

अब प्रधानमंत्री के केदारनाथ दर्शन पर आने की चर्चा है। आगामी छह मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। प्रधानमंत्री के उसी दिन केदारनाथ आने की संभावना जताई जा रही है। इधर, प्रशासनिक स्तर पर भी गुपचुप तैयारियां चल रही हैं। प्रशासन प्रधानमंत्री के आने की संभावना के हिसाब से केदारधाम में यात्रा की तैयारी और व्यवस्था कर रहा है। आज स्थिति साफ होने के आसार जताए जा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed