फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Preparation for Chardham Yatra, Roadways buses will take devotees directly to dhams, Three phase cleaning started in 25 bodies

चारधाम यात्रा तैयारी: श्रद्धालुओं को सीधे धामों तक ले जाएंगी रोडवेज की बसें, 25 निकायों में शुरू हुई तीन चरण की सफाई

Mon, 02 May 2022 03:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 02 May 2022 03:21 PM IST
सार

शहरी विकास निदेशालय के निर्देशों पर सभी निकायों में सफाई अभियान शुरू हो गया। इसके तहत रोजाना तीन चरणों में सफाई होगी। वहीं श्रद्धालुओं को धामों तक सहज और सुरक्षित रूप से ले जाने के लिए परिवहन विभाग ने 580 बस और टेंपो ट्रेवरल का पूल तैयार किया है।

विज्ञापन
Preparation for Chardham Yatra, Roadways buses will take devotees directly to dhams, Three phase cleaning started in 25 bodies
चारधाम यात्रा - फोटो : AmarUjala

विस्तार

चारधाम यात्रा की तैयारी के मद्देनजर यात्रा मार्ग पर आने वाले 25 निकायों में सफाई का अभियान रविवार से शुरू हो गया। इन सभी निकायों में दिन में तीन चरणों में सफाई होगी। वहीं, प्रदेशभर में छिड़काव भी शुरू हो गया है। पिछले दिनों वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने चारधाम यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर बैठक ली थी।

विज्ञापन


बैठक में उन्होंने निर्देश दिए थे कि जितने भी निकाय चारधाम यात्रा मार्गों पर पड़ते हैं, वहां एक मई से सफाई का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। लिहाजा, शहरी विकास निदेशालय के निर्देशों पर सभी निकायों में सफाई अभियान शुरू हो गया। इसके तहत रोजाना तीन चरणों में सफाई होगी। दूसरी ओर, डेंगू, मलेरिया आदि से बचाव के तहत सभी निकायों में दवाओं का छिड़काव शुरू हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...गजराज का गुस्सा, मची चीख पुकार:  जंगल सफारी पर जा रहे पर्यटकों की जान पर बन आई, चालक ने कैंटर पीछे दौड़ाया, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को धामों तक सहज और सुरक्षित रूप से ले जाने के लिए परिवहन विभाग ने 580 बस और टेंपो ट्रेवरल का पूल तैयार किया है। ये पूल रोटेशन की 1804 बसों से अलग होगा। ऋषिकेश से रोडवेज की 50 बसों को चारधाम के लिए तैनात किया जा रहा है। ये बसें ऋषिकेश से सीधा केदारधाम, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed