फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami met National Security Advisor Ajit Doval in New Delhi

Uttarakhand News: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मिले सीएम धामी, ज्वलंत मुद्दों पर की चर्चा

Sat, 11 Mar 2023 01:51 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 11 Mar 2023 01:51 PM IST
सार

सीएम धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात कर ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। वहीं इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात की थी।
 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami met National Security Advisor Ajit Doval in New Delhi
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मिले सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों की बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। सीएम धामी दिल्ली दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में संभावित बिजली संकट से निपटने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से अतिरिक्त बिजली की मांग की है। उन्होंने राज्य को केंद्रीय पूल से मार्च 2024 तक 400 मेगावाट अतिरिक्त बिजली देने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


नई दिल्ली में विशेष मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मार्च 2023 तक 300 मेगावाट बिजली देने पर आभार भी जताया। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया कि केंद्रीय दल उत्तराखंड में बिजली की मांग और जरूरत का अध्ययन कर एक कार्ययोजना तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरणीय कारणों से राज्य में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में विलंब हो रहा है। परियोजना से जुड़े मामले न्यायालयों में विचाराधीन होने से विद्युत मांग के सापेक्ष विद्युत उपलब्धता में कमी है। प्रदेश में बेस लोड के लिए तापीय विद्युत गृह के उपलब्ध नहीं है।

 

सर्दियों में कम वर्षा एवं बर्फबारी होने से नदियों का जलस्तर में कमी है। इससे प्रदेश के जलविद्युत उत्पादन में कमी दिख रही है। राज्य की विद्युत मांग एवं उपलब्धता में वर्ष 2023-24 के दौरान औसतन 400 मेगावाट का अंतर होने की संभावना है। उन्होंने राज्य को इस संभावित विद्युत संकट मुक्त करने के लिए केंद्रीय पूल से मार्च-2024 तक के लिए 400 मेगावाट अतिरिक्त कोटा उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया।

राज्य को केंद्र से मिले 1583 करोड़, विकास कार्यों में मिलेगी मदद
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को केंद्रीय करों में राज्य के हिस्से के रूप में 1583 करोड़ रुपये की किस्त जारी की है। इस धनराशि से राज्य सरकार को विकास कार्य आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने केंद्रीय करों में राज्य के हिस्से की 14वीं किस्त के तौर पर उत्तराखंड को यह धनराशि जारी की है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget Session: गैरसैंण के लिए आज से रवाना होंगे अधिकारी-कर्मचारी, 13 से 18 मार्च तक चलेगा सत्र

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed