फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar singh dhami Gives green signal to Astha Special Train from Haridwar to ayodhya

Astha Special Train: राम भक्तों को लेकर हरिद्वार से अयोध्या रवाना हुई पहली ट्रेन, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

Mon, 29 Jan 2024 04:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jan 2024 04:00 PM IST
सार

Haridwar News: जय श्री राम के जयकारे के साथ सीएम ने कहा कि ट्रेन अयोध्या के लिए जा रही है, इसके संचालन से समूचे राज्य के राम भक्तों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
CM Pushkar singh dhami Gives green signal to Astha Special Train from Haridwar to ayodhya
हरिद्वार से रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या धाम के लिए हरिद्वार से स्पेशल ट्रेन आस्था एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। हरिद्वार से करीब 980 यात्री ट्रेन में अयोध्या के लिए रवाना हुए, जबकि अन्य विभिन्न स्टेशनों से मिलाकर कुल 1504 यात्री ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं। यह ट्रेन अब 30 की सुबह 10 बजे ट्रेन अयोध्या पहुंचेगी। 30 व 31 जनवरी को अयोध्या में दर्शन करने के बाद 31 की शाम को पांच बजे रामभक्त हरिद्वार के लिए वापस चलेंगे।

विज्ञापन


ट्रेन के रवाना होते ही श्रीराम के जयकारों से रेलवे स्टेशन गूंज उठा। सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर आस्था एक्सप्रेस के रवाना होने से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, नवनिर्मित श्रीराम मंदिर विश्व में अध्यात्म का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा। राम मंदिर करोड़ों लोगों के संकल्प के शक्ति का केंद्र है।
विज्ञापन


कहा, अयोध्या हमारी सांस्कृतिक और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक भी बनेगा। आस्था एक्सप्रेस ट्रेन से यात्री अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे। सीएम ने कहा, राम भक्तों में उमंग और उत्साह है। यह भाव शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। सभी राम भक्त सैकड़ों वर्ष पुराने सपने को साकार रूप में देखने के लिए अयोध्या जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष (महानिर्वाणी) श्रीमहंत रविंद्रपुरी, महामंडलेश्वर रुपेंद्र प्रकाश, शहर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल मौजूद रहे।

Uttarakhand: यूसीसी पर सीएम धामी का बड़ा बयान- विधानसभा सत्र में विधेयक लाकर प्रदेश में करेंगे लागू

CM Pushkar singh dhami Gives green signal to Astha Special Train from Haridwar to ayodhya
रामभक्तों ने ली सेल्फी - फोटो : अमर उजाला

पहले 25 को रवाना होनी थी ट्रेन
आस्था एक्सप्रेस ट्रेन को पहले 25 जनवरी को रवाना किया जाना था, लेकिन अयोध्या में अधिक भीड़ होने के चलते इसे रद्द कर दिया गया। पहले देहरादून से इस ट्रेन को चलाने की तैयारी थी, लेकिन बाद में हरिद्वार से चलाने की घोषणा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed