फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM pushkar singh dhami flags off drug free uttarakhand walkathon in dehradun

देहरादून: नशामुक्त उत्तराखंड की मुहिम को लेकर देहरादून में वॉकथॉन, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 23 Oct 2026 09:15 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 23 Oct 2026 09:15 AM IST
सार

उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत देहरादून में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओएनजीसी डॉ. बीआर आंबेडकर मैदान से वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
CM pushkar singh dhami flags off drug free uttarakhand walkathon in dehradun
ग फ्री उसीएम ने ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन’ को हरी झंडत्तराखंड वॉकथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बीआर आंबेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को नशामुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वॉकथॉन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और स्वस्थ व सशक्त उत्तराखंड के निर्माण का संदेश देने वाला अभियान है। नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। इसलिए युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देना सभी की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से खेल, योग और व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अच्छी संगति और सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की। कहा कि युवा इस अभियान में केवल सहभागी ही नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता भी बनें और दूसरों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें....उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी, कल से ईवीएम की जांच, 12 नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण

जागरूकता, उपचार और पुनर्वास पर भी ध्यान
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस के प्रयासों से नहीं जीती जा सकती। इसमें अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। राज्य सरकार नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के साथ जागरूकता, उपचार और पुनर्वास पर भी ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प हर व्यक्ति के आचार, विचार और व्यवहार का हिस्सा बनना चाहिए। सामूहिक प्रयासों से ही स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त उत्तराखंड का निर्माण संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed