फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami campaign in Delhi Municipal Corporation elections today Uttarakhand news in hindi

Dehradun: दिल्ली नगर निगम चुनाव में आज प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री धामी, इन नेताओं के नाम भी सूची में शामिल

Fri, 25 Nov 2022 11:50 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Nov 2022 11:50 AM IST
सार

दिल्ली एमसीडी चुनाव में पहली बार उत्तराखंड मूल के रिकॉर्ड 10 कार्यकर्ताओं को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है । प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन भी चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए हैं। आज सीएम धामी भी प्रचार के लिए जाएंगे।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami campaign in Delhi Municipal Corporation elections today Uttarakhand news in hindi
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नई दिल्ली जाएंगे। वहां वे नगर निगम चुनाव में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पांच जनसभाएं करेंगे। इससे पूर्व दिल्ली में एक सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद दिल्ली नगर निगम के संतनगर वार्ड में पार्टी रेखा रावत के समर्थन में जनसभा करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद उनका तुकमीरपुर वार्ड से पार्टी उम्मीदवार अनिल कुमार त्यागी, सादतपुर से खड़ी नीता बिष्ट, ब्रहमपुरी वार्ड से पार्टी प्रत्याशी कविता शर्मा और यमुना विहार से प्रत्याशी प्रमोद गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार और जनसभा करेंगे।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में उत्तराखंड से विधानसभा एवं वार्ड स्तर पर चुनाव प्रचार के लिए 42 पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची जारी की थी। सभी नेताओं को चुनाव प्रचार में जाने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें विधानसभा स्तर पर 14 व वार्ड स्तर पर कुल 28 लोगों को चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली भेजा गया है।
विज्ञापन


दिल्ली एमसीडी चुनाव में पहली बार उत्तराखंड मूल के रिकॉर्ड 10 कार्यकर्ताओं को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है । प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन भी चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम विधानसभा स्तर पर कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड@25 चिंतन शिविर: प्रदेश की तरक्की के लिए सीएम धामी के मंत्रियों ने भी फूंके तरक्की के मंत्र

प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, कैलाश शर्मा, पुष्कर काला, दीपक मेहरा, विनय रुहेला, राकेश नैनवाल, सौरभ थपलियाल, नवीन ठाकुर, राजेश कुमार, नीरज पांथरी, गणेश ठाकुराठी, राकेश राणा, रविन्द्र कटारिया व प्रकाश हरबोला के नाम शामिल हैं। इसी प्रकार प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 28 पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। महिला मोर्चा आशा नौटियाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की टीम भी पहले से ही दिल्ली चुनाव प्रचार में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed