{"_id":"628782329119c67bfd56228a","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-approved-file-of-three-percent-da-of-employees-and-pensioners","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: कर्मचारियों और पेंशनरों का इंतजार हुआ खत्म, तीन प्रतिशत डीए की फाइल पर लगी मुहर, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: कर्मचारियों और पेंशनरों का इंतजार हुआ खत्म, तीन प्रतिशत डीए की फाइल पर लगी मुहर, पढ़िए पूरी खबर
Sun, 22 May 2022 01:12 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 22 May 2022 01:12 PM IST
सार
कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते का बेताबी से इंतजार है। वित्त विभाग ने डीए का प्रस्ताव बनाकर फाइल अनुमोदन के लिए भेजी थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, डीए की फाइल पर स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
पैसा
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों के तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की फाइल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहर लग गई है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी फाइल पर अनुमोदन दे दिया है। अब वित्त विभाग चंपावत विधानसभा उपचुुनाव की आचार संहिता के आलोक में निर्वाचन विभाग से परामर्श लेगा।
विज्ञापन
प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते का बेताबी से इंतजार है। वित्त विभाग ने डीए का प्रस्ताव बनाकर फाइल मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री को अनुमोदन के लिए भेजी थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने फाइल पर अनुमोदन दे दिया है। वित्त मंत्री ने भी डीए की फाइल पर स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
लेकिन चंपावत विधानसभा के उपचुनाव के मद्देनजर वित्त विभाग सीधे आदेश जारी करने से हिचक रहा है। हालांकि महंगाई भत्ते को सतत सरकारी प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है। लेकिन वित्त विभाग ने आचार संहिता को लेकर किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए फाइल मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Harish Rawat Statement : दिल को छू गई सोनिया गांधी की बात, बोले- अब ये दो काम अपने हाथ लेने का लिया है फैसला
सीईओ के परामर्श के बाद वित्त विभाग डीए जारी करने का निर्णय लेगा। माना जा रहा है कि निर्वाचन विभाग से परामर्श प्राप्त होने के बाद वित्त विभाग तीन फीसदी डीए का आदेश जारी कर सकता है। इससे कर्मचारियों का डीए 31 फीसदी से 34 फीसदी हो जाएगा।