फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami announced DA committee on down grade pay scale Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने की डीए की घोषणा, डाउन ग्रेड वेतनमान पर कमेटी, कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल टली

Sat, 05 Nov 2022 10:52 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Nov 2022 10:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभागाध्यक्ष और जिलाधिकारी हर महीने कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। जबकि सचिव स्तर तीन माह में बैठक होगी।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami announced DA committee on down grade pay scale Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से मांगों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने 10 नवंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने समिति से हुई वार्ता के दौरान राज्य कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की भी घोषणा की। समिति का दावा है कि सोमवार तक डीए का शासनादेश जारी हो जाएगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई वार्ता के दौरान समिति ने 20 सूत्रीय मांगपत्र रखा। सीएम ने सिलसिलेवार मांगें सुनी और समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग समितियां बनाने के निर्देश दिए। इन समितियों में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) की अध्यक्षता में वित्त और कार्मिक विभाग के अधिकारियों की समिति बनाकर समिति की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, आर राजेश कुमार, समन्वय समिति के सदस्यों में प्रताप सिंह पंवार, अरुण पांडे, पंचम सिंह बिष्ट, पूर्णानंद नौटियाल समेत कई अन्य पदाधिकारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी
डाउन ग्रेड वेतन पर हुए निर्णय से नाराज समिति को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में एक समिति बनेगी। समिति कर्मचारी प्रतिनिधियों से रायशुमारी कर रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट पर सरकार निर्णय लेगी।

एचओडी, डीएम हर महीने और सचिव तीन महीने में करेंगे बैठक
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभागाध्यक्ष और जिलाधिकारी हर महीने कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे जबकि सचिव स्तर तीन माह में बैठक होगी। ‘हमें आंदोलन और हड़ताल की सोच बदलनी होगी’। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्या का समाधान आपसी बातचीत से ही संभव है। हमें आंदोलन या हड़ताल की सोच को बदलकर आपसी सहमति से ही समस्याओं का समाधान पर ध्यान देना चाहिए। 

समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा 
सीएम ने कहा कि भविष्य में कर्मचारियों की जायज मांगों का उचित समाधान निकाला जाएगा। सरकार का प्रयास समस्याओं का सरलीकरण के साथ समाधान करने का है। सब मिलकर चलेंगे तो समस्याओं का समाधान उचित ढंग से हो सकेगा। 

कमाई से ज्यादा वेतन पेंशन पर खर्च
मुख्यमंत्री ने सभी का आह्वान किया कि हम सबको राज्य हित के बारे में भी सोचना होगा। अभी वेतन एवं पेंशन की मद में होने वाला खर्च हमारी आय से अधिक ही है। जबकि जीएसटी प्रतिपूर्ति न मिलने से लगभग पांच हजार करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है।

ये भी पढ़ें...Pithoragarh: 30 रुपये के लिए निर्मम हत्या...दुकानदार पर बरसाए अनगिनत डंडे, मौके पर ही हो गई मौत

स्थानांतरण की प्रभावी नीति तैयार करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्थानांतरण की प्रभावी नीति तैयार की जाएगी। इसके लिए अन्य राज्यों की व्यवस्थाओं के साथ कार्मिक संगठनों से भी सुझाव लिये जाएंगे। नीति ऐसी हो कि किसी को सिफारिश न करनी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed