फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Higher Education Research Promotion Scheme will also be implemented in non-government colleges Uttarakhand

Uttarakhand: अशासकीय महाविद्यालयों में संचालित होगी सीएम उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना, प्रस्ताव को मंजूरी

Thu, 26 Feb 2026 01:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 Feb 2026 01:36 PM IST
सार

अशासकीय महाविद्यालयों में भी सीएम उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना संचालित होगी।छात्रों और शिक्षकों को शोध के लिए अधिकतम 18 लाख रुपये तक दिए जाने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
CM Higher Education Research Promotion Scheme will also be implemented in non-government colleges Uttarakhand
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना अब अशासकीय महाविद्यालयों में भी संचालित होगी। धामी कैबिनेट में इस संबंध में आए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। राजकीय महाविद्यालयों एवं राज्य विश्वविद्यालयों में यह योजना पहले से लागू है।

विज्ञापन

राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने वर्ष 2023-24 से इस योजना शुरू की थी। राजकीय महाविद्यालयों एवं राज्य विश्वविद्यालयों और उसके परिसरों में यह योजना लागू की गई थी। जिसके तहत छात्रों और शिक्षकों को शोध के लिए अधिकतम 18 लाख रुपये तक दिए जाने की व्यवस्था है। धामी कैबिनेट में निर्णय लिया गया कि इस योजना को अब राज्य के 21 अशासकीय महाविद्यालयों में भी संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Chamoli:  सैकोट की महिलाओं ने लिया ऐतिहासिक फैसला, सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब बंद, 50 हजार का सख्त जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विभागों में संचालित होगी स्वामी विवेकानंद उत्तराखंड ई-पुस्तकालय योजना

उच्च शिक्षा एवं इच्छुक विभागों में अब स्वामी विवेकानंद उत्तराखंड ई-पुस्तकालय योजना संचालित होगी। धामी कैबिनेट में इस संबंध में आए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। प्रस्ताव में कहा गया कि योजना के तहत ई किताबें, समाचार पत्र, मैगजीन रीडिंग मेटेरियल के साथ शोध जर्नल्स की भी सुविधा प्रदान की जाएगी।


इसके लिए छात्रों से एक निश्चित शुल्क लिया जाएगा जो कि पारंपरिक पाठ्यक्रमों (बीए/ बीएससी/ बीकॉम) के लिए 100 रुपये, सेमी प्रोफेशनल कोर्स (बीएड/लॉ) के लिए 250 रुपये, प्रोफेशनल कोर्स (इंजिनियरिंग, मेडिकल, एग्रीकल्चर) के लिए 500 रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed