फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm harish rawat save mining mafia.

'उत्तराखंड में कांग्रेस राज बना माफिया राज'

Thu, 02 Apr 2015 05:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 02 Apr 2015 05:20 PM IST
विज्ञापन
cm harish rawat save mining mafia.

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के आने के बाद से प्रदेश में माफिया राज हावी हो गया है। माफिया के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जा रहे हैं। रावत को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन


एसटीएच के जे वार्ड में भर्ती ध्यानी ने बुधवार को रावत सरकार पर जमकर आरोप लगाए। बोले, हमला करने वालों ने कहा कि वे ही सरकार है और वे ही प्रशासन हैं, सरकार और प्रशासन हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
विज्ञापन


ध्यानी ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत से माफिया और क्रशर स्वामी सोहन सिंह ढिल्लन की बीजापुर गेस्ट हाउस में मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि एसडीएम, सीओ और कोतवाल को अपने ऊपर होने वाले हमले का अंदेशा जता दिया था, मगर किसी ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को गड्ढे भरकर डंपर के लिए रास्ता बनाने पहुंचे एसडीएम ने साफ शब्दों में कहा कि हम दबाव में हैं। ध्यानी ने कहा कि वार्ता के दौरान एसडीएम ने एक सप्ताह के भीतर गूल, खेत और रास्ते का नापजोख कराने का लिखित आश्वासन दिया था।

सरकार कर रही खनन माफियाओं की मदद

cm harish rawat save mining mafia.

मंगलवार 31 मार्च को गड्ढे भरने के दौरान खनन माफिया के पांच सौ लोग बाइकों पर सवार होकर आए थे। उन्होंने कहा कि ढिल्लन और उनके साथियों के खिलाफ एक मई 2013 की घटना में जो मुकदमे दर्ज हैं, उन्हें वापस लेने की सरकार तैयारी कर रही है।

आरोप लगाया कि सरकार ने हरिद्वार में भी कई खनन माफिया पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ध्यानी ने कहा कि लोगों को माफियाराज के खिलाफ फिर से एकजुट होना पड़ेगा।

कोई नेता नहीं पहुंचा वीरपुरी लच्छी
प्रभात ध्यानी ने कहा कि एक मई 2013 को वीरपुर लच्छी में दलित परिवारों की चार झोपड़ी जला दी गई थीं और कई राउंड गोलियां चली थीं। उन्होंने कहा कि सरकार या विपक्षी पार्टी का कोई भी नेता अब तक वहां नहीं गया।

एससी-एसटी आयोग में भी मामले की शिकायत की गई थी, मगर नतीजा सिफर ही रहा। उन्होंने कहा कांग्रेस अपने को दलितों का हितैषी कहती है, ये महज दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed