{"_id":"5895eab24f1c1bce22e80d62","slug":"cm-harish-rawat-rally-in-dewal","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 तक उत्तराखंड को बनाएंगे गरीबी मुक्त प्रदेश: हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2020 तक उत्तराखंड को बनाएंगे गरीबी मुक्त प्रदेश: हरीश रावत
ब्यूरो / अमर उजाला, गैरसैंण/देवाल
Updated Sat, 04 Feb 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को रामलीला मैदान गैरसैंण और मुख्य बाजार देवाल से सीएम हरीश रावत ने पहाड़ की सीटों के लिए विधानसभा चुनाव प्रचार का बिगुल फूंका। सीएम हरीश रावत ने साफ किया कि उनका मिशन 2020 तक उत्तराखंड को गरीबी मुक्त प्रदेश बनाना है।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग से कांग्रेस प्रत्याशी डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी और थराली से डा. जीतराम के समर्थन में जनसभा कर रहे सीएम हरीश रावत ने गैरसैंण व देवाल में योजनाओं की जानकारी दी। सिटिंग विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, सुरेश कुमार बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रमुख सुमति बिष्ट, गौचर नगर पालिका के अध्यक्ष मुकेश नेगी, यातायात समिति के महेश खंडूड़ी, ब्लाक अध्यक्ष ब्रजलाल शाह, जितेंद्र कुमार देवाल में विधायक डा. जीत राम, इंद्र सिंह राणा, प्रमुख उर्मिला बिष्ट, हयात बिष्ट, सुशील रावत, महाबीर बिष्ट, लखन रावत, प्रीतम रावत, राजेंद्र दानू, हीरा रूपकुंडी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके बाद देवाल में कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकाली। वहीं गैरसैंण में ढोल दमाऊं के साथ रैली निकाली। गैरसैंण में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने तीन साल में गैरसैंण में राजधानी का ढांचा विकसित किया है। कहा उन्होंने पढ़ाई करने के बाद परीक्षा दे दी, अब नंबर देने की बारी जनता की है। पत्रकारों के सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि गैरसैंण अब भी पार्टी के एजेंडे में है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धि
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि रुद्रप्रयाग व केदारनाथ विधानसभा में जिन्हें प्रत्याशी बनाया गया है, उन्हें उनकी योग्यता के आधार पर चुना गया है। पार्टी ये दोनों सीट जीतकर प्रदेश में पुन: सत्ता में लौटेगी। सीएम ने अपने कार्यकाल की उपलब्धि गिनाई।
सिद्धसौड़ में रुद्रप्रयाग प्रत्याशी लक्ष्मी राणा के समर्थन में पहुंचे सीएम रावत ने कहा कि उत्तराखंड को समृद्ध राज्य बनाना उनकी प्राथमिकता है, लेकिन नोटबंदी के बाद से हालात कुछ बदले हैं। बावजूद प्रयास हो रहा है कि प्रदेश की आर्थिकी फिर से ढर्रे पर लौट आए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनके कुनबे को बिखरा कर उन्हीं पर आरोप लगाने का काम किया है। प्रत्याशी लक्ष्मी ने जनता से समर्थन की अपील की। सभा को डा. आनंद सिंह बोहरा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ली।
बागियों को हराने से होगी लोकतंत्र की
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नरेंद्रनगर से कांग्रेस प्रत्याशी हिमांशु बिजल्वाण के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में बागियों को सबक सिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने धनबल से कांग्रेस विधायकों को खरीदकर सरकार गिराने का प्रयास किया, जब वे उसमें कामयाब नहीं हुए तो राष्ट्रपति शासन लगाया। लेकिन हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र की रक्षा कर कांग्रेस सरकार को बहाल किया। कहा कि यदि ऐसे दागी-बागी हारेंगे, तो लोकतंत्र की जीत होगी।
शनिवार को गजा में आयोजित जनसभा में सीएम रावत ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि हिमांशु बिजल्वाण कांग्रेस का सबसे युवा प्रत्याशी है। सीएम ने पीएम मोदी पर हमले बोलते हुए कहा कि दिल्ली वाले बाबा ने देश की जनता को अपने ही पैसे निकालने के लिए लाइनों पर लगा दिया। दो साल में केंद्र के किसी भी मंत्री ने राज्य विकास के लिए कोई भी सहयोग नहीं दिया।
कांग्रेस प्रत्याशी हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में गए लोगों के कारण ही क्षेत्र का विकास ठप हुआ। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा, रमेश उनियाल, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र कंडारी, सीएम के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, जगमोहन भंडारी, राजेंद्र राणा, रविंद्र चौहान, महावीर खरोला, सुरेंद्र कंडारी, कृपाल थपलियाल, कुंवर सिंह चौहान, शिवराज मियां आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व लोक गायक किशन महिपाल, विनोद बिजल्वाण, रेनू बाला ने प्रस्तुति दी।