फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm harish rawat meet with martyr mohan nath.

शहीद मोहननाथ के परिजनों से मिले सीएम रावत

Wed, 16 Sep 2015 01:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिंदुखत्ता (नैनीताल)
ब्यूरो / अमर उजाला, बिंदुखत्ता (नैनीताल) Updated Wed, 16 Sep 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
cm harish rawat meet with martyr mohan nath.

जम्मू-कश्मीर में 11 दिन में 10 आतंकवादियों को मारने के बाद देश के लिए शहीद होने वाले 11 पैरा स्पेशल फोर्स के लांस नायक मोहननाथ गोस्वामी की शहादत को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी नमन किया।

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री मंगलवार को शहीद के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शहीद और उनके पिता दोनों की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित किए। उन्होंने शहीद की मां राधिका देवी, पत्नी भावना, बेटी भूमिका और भाई शंभूनाथ गोस्वामी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने शहीद के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में दस लाख रुपये का चेक भी दिया। उन्होंने शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम पर मिनी स्टेडियम बनाने, हल्द्वानी से लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम शहीद मोहन मार्ग रखने, बिंदुखत्ता में एक विद्यालय का नाम मोहन नाथ गोस्वामी के नाम पर रखने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद की पत्नी भावना को उपनल के माध्यम से नौकरी दिलाने का भी आश्वासन सीएम ने दिया। इसके अलावा, शहीद को अशोक चक्र से सम्मानित करने के लिए केंद्र को संस्तुति भेजने की बात भी सीएम ने कही।

सीएम हरीश रावत ने शोकाकुल परिवार को साथ 22 मिनट बिताए।  इस मौके पर उनके साथ सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य, श्रम मंत्री हरीश दुर्गापाल भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed