फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm harish rawat meet with arun jaitly

बाह्य सहायतित योजनाओं में 20 फीसदी होगी उत्तराखंड की हिस्सेदारी

Sun, 11 Sep 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 11 Sep 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
cm harish rawat meet with arun jaitly
arun jaitley

बाह्य सहायतित योजनाओं के फंडिंग पैटर्न में हुए बदलाव से दबाव में आई राज्य सरकार को कुछ राहत मिलने के आसार हैं। 

विज्ञापन


शनिवार रात राजभवन में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से हुई मुलाकात के बाद में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि वित्त मंत्री ने इस फंडिंग के अनुपात को 80:20 करने का संकेत दिया है। रावत के मुताबिक ऐसा होता है तो प्रदेश की जनता को खासी राहत मिलेगी।

उत्तराखंड सरकार बाह्य सहायतित योजनाओं में 90:10 के फंडिंग पैटर्न को लागू करने की मांग को लेकर कोशिश कर रही है। दो साल पहले योजना आयोग के खत्म होने पर यह फंडिंग पैटर्न बदल गया था।
विज्ञापन


कुछ पुरानी स्वीकृत योजनाओं में यह पैटर्न लागू है पर नई योजनाओं में सरकार को दस प्रतिशत की जगह करीब 50 प्रतिशत तक खर्च करना पड़ रहा है। इससे प्रदेश सरकार का बजट भी गहराई से प्रभावित हो रहा है। खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत के मुताबिक बाह्य सहायतित योजनाओं का प्रदेश के योजना बजट में करीब 30 प्रतिशत का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन योजनाओं के जरिये प्रदेश सरकार 2013 की आपदा के बाद के पुनर्निर्माण, बाढ़ नियंत्रण, सड़क और अन्य अवस्थापनाओं को अंजाम दे रही है। बजट की कमी से अब इन योजनाओं पर भी संकट गहराता जा रहा है।

इसी चिंता को शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत और वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश ने राजभवन में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के सामने रखा। बाद में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने फंडिंग पैटर्न 80:20 करने का संकेत दिया है। ऐसा होता है तो भी यह प्रदेश सरकार को स्वीकार होगा।


रावत के मुताबिक केंद्रीय वित्त मंत्री ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ाने के होटल उद्योग को आगे बढ़ाने का सुझाव भी दिया। जेटली ने कहा कि प्रदेश सरकार को इसके लिए आठ-दस होटलों को चिन्हित कर उन्हें बड़े होटल में तब्दील करना चाहिए। वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश ने भी फंडिंग पैटर्न में हुए बदलाव को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के सामने रखा। इंदिरा हृदयेश के मुताबिक जेटली का रुख सकारात्मक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed