फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm harish rawat launch 104 service.

याद कर लें ये नंबर, मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

Sat, 29 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 29 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
cm harish rawat launch 104 service.
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

प्रदेश के लोगों को अब एक फोन पर सभी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इंटिग्रेटिड हेल्पलाइन नंबर 104 को लांच किया। इसमें किशोरों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की काउंसलिंग, उनसे संबंधित जानकारियां आसानी से मिल सकेगी। वहीं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना समेत तमाम अन्य योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी।

विज्ञापन


न्यू कैंट रोड स्थित सीएम आवास में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राष्ट्र्ीय स्वास्थ्य मिशन और स्वास्थ्य विभाग के लिए 104 इंटिग्रेटिड हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में समन्वय स्थापित कर मरीजों को अधिकतम लाभ देने की योजना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेडिकल सिस्टम को अपना शत प्रतिशत योगदान देना होगा, तभी बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि प्राइवेट डॉक्टर अगर महीने में दो-तीन दिन प्रदेश के दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में सेवाएं देने को आगे आएं तो उनके लिए हेली सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि 104 योजना का प्रदेश के लोगों को लाभ मिलेगा। इससे स्वास्थ्य संबंधित सलाह प्राप्त करने के साथ ही अपनी शिकायतें भी दर्ज करवाई जा सकेगी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव ओमप्रकाश, एमडी एनएचएम नीरज खैरवाल, स्वास्थ्य महानिदेशक डा. कुसुम नरियाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed