फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm harish rawat demand fund from pm modi

सीएम रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांगा फंड

Wed, 28 Dec 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Dec 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
cm harish rawat demand fund from pm modi
harish rawat - फोटो : amar ujala

भागीरथी इको सेंसिटिव जोन के संबंध में अगर केंद्र सरकार 25 मेगावाट तक की जलविद्युत परियोजनाओं की अनुमति दे देती है तो उत्तराखंड को सालाना दो हजार करोड़ रुपये राजस्व मिलेगा।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिए ज्ञापन में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इको सेंसिटिव जोन में 25 मेगावाट तक की जल विद्युत परियोजनाएं लगाए जाने के संबंध में छूट मांगी है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश और वेस्टर्न घाट (नार्थ ईस्ट) का पुख्ता तर्क भी दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड की आय का एक बड़ा हिस्सा जल विद्युत परियोजनाओं से आता है, लेकिन भागीरथी इको सेंसिटिव जोन की अधिसूचना जारी होने के बाद इन परियोजनाओं को झटका लगा था। यहां दो मेगावाट तक की परियोजनाएं लगाने की ही अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल विद्युत परियोजनाओं पर रोक लगने से प्रदेश ने 17 हजार करोड़ रुपये पूंजी निवेश का अवसर खो दिया था। हालांकि प्रदेश शासन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट का हवाला देकर बताता रहा कि 25 मेगावाट तक की परियोजनाओं से नदी के प्रवाह में कोई बाधा नहीं आएगी।

बाद में यह मामला केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति में रखा गया। इस पर समिति ने कई मामलों में ढील देते हुए भागीरथी इको सेंसिटिव जोन का जोनल मास्टर प्लान फिर से बनाने के लिए कहा। जोनल मास्टर प्लान में भी 25 मेगावाट तक की परियोजनाओं को छूट दिए जाने की संस्तुति की गई।


भागीरथी इको सेंसिटिव जोन जैसे हिमाचल के भूक्षेत्र में परियोजनाएं लगाने की अनुमति है। एक महीना से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन केंद्र ने जोनल मास्टर प्लान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस संबंध में एनजीटी में 29 दिसंबर को सुनवाई भी होनी है। अगर केंद्र स्वीकृति दे देता है तो क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed