फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   cm harish rawat asked to appear before cbi on tuseday.

स्टिंग मामले में CBI के सामने कल पेंश होंगे उत्तराखंड सीएम रावत

Mon, 23 May 2016 11:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 23 May 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
cm harish rawat asked to appear before cbi on tuseday.
हरीश रावत को सीबीआई ने बुलाया - फोटो : Getty

विधायकों के खरीद फरोख्त के स्टिंग में फंसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि वह सीबीआई के समन का पालन करेंगे और मंगलवार को सीबीआई के सामने पेश होंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति शासन मामले में भाजपा और केंद्र सरकार से सियासी और कानूनी लड़ाई जीतने के बाद भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।
विज्ञापन


सीबीआई ने राज्य में राजनीतिक संकट के दौरान सामने आए स्टिंग ऑपरेशन मामले में रावत को पूछताछ के लिए समन भेजा है। उन्हें पूछताछ के लिए 24 मई (मंगलवार) को दिल्ली तलब किया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीबीआई जांच में सहयोग देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रावत से राजनीतिक संकट के दौरान ही सामने आए दूसरे स्टिंग ऑपरेशन के संदर्भ में भी पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि सीबीआई इस मामले में रावत को 9 मई को ही पूछताछ के लिए तलब किया था। हालांकि, तब रावत ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पूछताछ के लिए उपलब्ध नहीं हुए थे।

हाईकोर्ट का जांच पर रोक लगाने से इनकार

cm harish rawat asked to appear before cbi on tuseday.
सीबीअाई रेड

रावत की मुश्किल यह भी है कि नैनीताल हाईकोर्ट पहले ही स्टिंग ऑपरेशन की सीबीआई जांच को निरस्त करने से इनकार कर चुका है।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक रावत से राजनीतिक संकट के दौरान सामने आए दोनों स्टिंग ऑपरेशन से जुड़े तथ्यों पर पूछताछ की जाएगी। सीबीआई ने रावत से पूछताछ के लिए प्रश्नावली तैयार कर ली है। उनसे सीबीआई मुख्यालय में ही पूछताछ की जाएगी।

हर हाल में रावत को घेरे रखने की रणनीति
भाजपा और केंद्र की रणनीति स्टिंग मामले में हर हाल में रावत को घेरे रखने की है। केंद्र पहले ही इस आशय का संकेत दे चुका है।

जबकि भाजपा का मानना है स्टिंग मामले को तूल दे कर रावत की छवि धूमिल की जा सकती है। चूंकि नैनीताल हाईकोर्ट ने भी जांच निरस्त करने से इंकार कर दिया है, ऐसे में भाजपा को इस मामले में रावत को घेरने में सहूलियत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed