फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm gave suggestion to uttarakhand roadways employee

काम करने, कमाने की आदत से होगा मुनाफा

Sun, 25 Dec 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 25 Dec 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
cm gave suggestion to uttarakhand roadways employee
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

काम करने और कमाने की आदत डालिए, तभी मुनाफा होगा। कर्मचारियों को छोटी-छोटी बातों पर हड़ताल न कर लाभ में आने का संकल्प लेना होगा।

विज्ञापन


परिवहन निगम को घाटा गलत नीतियों के कारण हो रहा है, जिसे अफसरों को सुधारना होगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आईएसबीटी पर नई बसों के शुभारंभ के मौके पर बार बार हड़ताल करने वाले कर्मचारियों और गलत नीतियां बनाने वाले अफसरों को यह नसीहत दी।
विज्ञापन


रविवार को आईएसबीटी में मुख्यमंत्री हरीश रावत, परिवहन मंत्री नवप्रभात, खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, निगम बोर्ड के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुशील राठी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर 20 नई एसी और 483 सामान्य बसों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से गुणवत्ता वाली बसों की दरकार थी। यह अभी पहला चरण है, इसके बाद और भी बसों को बेडे़ में शामिल किया जाएगा। कहा कि पहले फेज में बसें और बस अड्डे बनाए जा रहे हैं। आगे वर्कशॉप को भी अत्याधुनिक बनाया जाएगा। उन्होंने महकमे के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महकमे में स्थायित्व रहे, इसलिए प्रशासनिक स्तर पर परिवर्तन नहीं किया। लेकिन इसके बाद भी रिजल्ट वैसा नहीं है, जो होना चाहिए।

परिवहन मंत्री नवप्रभात ने कहा कि 330 रूट चिह्नित किए गए हैं। कंपनी से अभी और बसें आएंगी। वॉल्वो की तुलना में भारत बेंज की बसें छोटी और पहाड़ों पर आसानी से चढ़ने वाली होंगी। इन बसों का किराया भी वॉल्वो की तुलना में कम होगा। इस दौरान उन्होंने सामान्य बसों में भी जीपीएस, वाईफाई और कैमरा लगाने के महकमे को आदेश दिए।

इस मौके परिवहन सचिव सीएस नपल्चयाल, महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन, आरएम सीपी कपूर, अनूप रावत, मुकुल पंत, एआरएम पीके भारती, प्रतीक जैन, केपी सिंह, पूजा केहरा, रोडवेज नेता रवि पचौरी, रामचंद्र रतूड़ी, अशोक चौधरी, केपी सिंह, नवीन कुकरेती, हरेंद्र कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।


वन मंत्री ने रैम्की पर साधा निशाना
वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से आईएसबीटी पर खराब व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार रैम्की कंपनी के अफसरों पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री से कंपनी को सुधारने का अनुरोध और नहीं सुधरने पर अनुबंध खत्म करने की बात कही। 

जीपीएस, वाईफाई और कैमरे से लैस है एसी बसें 
रोडवेज की बेड़े में शामिल नई भारत बेंज की एसी बसें सुविधा और टेकभनोलॉजी, दोनों मामलों में अव्वल है। एक ओर जहां बसें जीपीएस सुविधा से लैस होंगी। वहीं, यात्रियों को बसों की लोकेशन भी पता चल सकेगी। इन बसों में यात्री वाईफाई भी यूज कर सकेंगे। इतना ही नहीं, इनमें कैमरे भी लगे हुए हैं। पहले चरण में भारत बेंज की आठ एसी बसों का शुभारंभ किया गया। इस दौरान देहरादून से वाया ढौंटियाल बसडा, रिखणीखाल रात्रि विश्राम कोटनाली बस सेवा शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed