फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm do cycling in dehradun.

CM ने साइकलिंग कर समझाया फिटनेस का फंडा

Mon, 04 May 2015 04:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 May 2015 04:10 PM IST
विज्ञापन
cm do cycling in dehradun.

दून के राजपुर रोड पर एक बार फिर म्यूजिक, मस्ती, खेल, डांस.. सब के साथ धमाल मचा। बॉलीवुड, हिपहॉप डांस के साथ लोक संस्कृति का समावेश इस बार खास था।

विज्ञापन


चकराता के कलाकारों ने जहां लोक संस्कृति के रंग से लोगों को सराबोर किया, वहीं वाइब्रेशन ग्रुप ने बॉलीवुड डांस से झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन


आर स्ट्रीट... रहे वही सोच नई.. के तहत रविवार को देहरादून में घंटाघर से एस्लेहॉल तक कार्यक्रम आयोजित हुआ। घंटाघर पर पहला स्टेज बना था। यहां डांस के साथ एरोबिक्स की जा रही थी। यहां से गांधी पार्क तक छोटे-छोटे बच्चे अपने माता-पिता के साथ पेंटिंग्स बनाने में जुटे थे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ग्लोब चौक से घंटाघर तक साइकिल चलाकर फिट रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं थोड़ी दूर पर युवा बैडमिंटन खेलने में मस्त थे। गांधी पार्क के बाहर छोटे बच्चों का फन जोन बनाया गया था, जहां खो-खो, बाल गेम्स आदि कराई गई। गांधी पार्क से ग्लोब चौक तक यति स्केट्स के संचालक अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में करीब 20 स्केर्ट्स हैरतअंगेज प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित कर रहे थे।

वहीं एस्लेहॉल से ग्लोब चौक की ओर जिला खेल विभाग के बेसबॉल, फुटबॉल और बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने खेल का प्रदर्शन किया। खासकर फुटबॉल खिलाड़ियों ने गेंद के साथ पैर और सिर के तालमेल का शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही योगा, मार्शल आर्ट, फिटनेस के गुर भी सिखाए गए।

इस दौरान एस्लेहॉल पर मुख्य स्टेज पर लोक संस्कृति मंच चकराता के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ लोक संगीत का ऐसा जादू बिखेरा कि युवा बॉलीवुड डांस छोड़कर उनके साथ झूमने लगे। देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित नारायण सिंह राणा भी अपने को रोक नहीं सके और कलाकारों के बीच डांस करने लगे।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति, पुलिस अधीक्षक (नगर) अजय सिंह, जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की, आयोजक सिनमिट सोसियल के प्रोग्राम आर्गनाइजर दिलीप सिंधी, राजीव मित्तल, फोकस टेल्स के डेनियल, पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी सीबी थापा, खेल विभाग के फुटबॉल कोच दीपक कुमार, बेसबाल कोच रवींद्र पाल सिंह मेहता आदि भी मौजूद थे।


मुख्यमंत्री ने चलाई साइकिल
कार्यक्रम के समापन अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ग्लोब चौक से घंटाघर तक साइकिल चलाई। आयोजन स्थल तक पहुंचकर मुख्यमंत्री ने युवाओं की हौसला अफजाई की और घंटाघर स्टेज पर डांस भी किया।

उन्होंने कहा यह एक शानदार पहल है। उन्होंने कहा कि नाचते, गाते देहरादून को मेरा सलाम। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क स्थित वीर शहीद केसरी चंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed